Sukma :: शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में नाबालिक से रेप:

post

सुकमा। सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बालिका की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और कलेक्टर आवासीय विद्यालय में पहुंचे। वहीं, मंत्री कवासी लखमा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है। आश्रम अधीक्षक और स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का है। सुकमा एसपी किरण चौहाण ने आठ सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में कोंटा एडिशनल एसपी गौरव मंडल के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच की जाएगी। कलेक्टर ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। आश्रम की अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री ने पूरे मामले पर कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर इस मामले की जानकारी ली है। साथ ही इस मामले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी कौन है और कैसे इस कृत्य को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मंत्री लखमा ने मामले पर कहा कि इस घटना की निंदा करते है। कलेक्टर और एसपी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपी के खिलाफ नियम के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!