Jashpur :: परिवर्तन यात्रा का एक ही संदेश है, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन, परिवर्तन और परिवर्तन - जे पी नड्डा:

post

परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का हुआ जशपुर से आगाज, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे नेतृत्व।मुख्यमंत्री सीडी कांड में बेल पर हैं, उनकी निजी सचिव,  जेल में हैं, ऐसी भ्रष्ट सरकार हटाना है। मोहब्बत की दुकान के आड़ में नफरत का सामान बेचता है गांधी परिवार: जेपी नड्डा।

रायपुर/जशपुर । भगवान बालाजी महाराज, माता खुड़िया रानी स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी, मां भुनेश्वरी देवी को नमन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की उपस्थिति में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में जशपुर से प्रारंभ हुआ। इस मौके पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सबसे पहले तो मैं जशपुर में आया हूं तो यहां बालाजी भगवान के दर्शन करके  कि हम सब लोग जिस समाज की भलाई के लिए, समाज को आगे बढ़ाने के लिए, प्रदेश को आगे ले जाने के लिए, आज जो परिवर्तन यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं उसे भगवान बालाजी का आशीर्वाद मिले ताकि हम सफल हो। छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर बढ़े। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी महान नेता तो थे ही महान आत्मा तो थे ही लेकिन वह महान समाज सुधारक भी थे और प्रदेश को आगे ले जाने  वाले थे। मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ उनके साथ काम करने का। वह हमारे लोकसभा ,राज्यसभा के भी सदस्य रहे। हम लोग जानते हैं यहां बहुत लोग जय जुदेव के नाम से अभिवादन करते हैं। वह केवल नेता नहीं थे वह देश को देश की एकता को मजबूत करने वाले नेतृत्व कर्ता भी थे। घर वापसी, धर्मांतरण के खिलाफ समाज को एकत्र करना, इकट्ठा करना, राजनीतिक मुद्दों पर पूरी ताकत से जवाब देना और राजनीतिक मुद्दों पर जवाब देते देते अपने अस्तित्व को दाव में लगा देने वाले नेता श्री दिलीप सिंह जूदेव थे। मुझे आज भी याद है दिलीप सिंह जूदेव जी का भाषण जब उन्होंने कहा था कि यह भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को नेस्तनाबूत कर दो, इसको जड़ से उखाड़ दो और मैं अपने मूछ को दाव पर लगाता हूं। आज जब हम यहां से यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं, वह जहां भी होंगे उनकी एक ही तमन्ना होगी, भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दे। और यह परिवर्तन यात्रा सफल हो उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा, बोलिए जुदेव जी की बातों को पूरा करेंगे कि नहीं? भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जी-20 की बैठक में राष्ट्रपति जी के रात्रि भोज के निवेदन को ठुकरा दिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लाल किला में प्रधानमंत्री के अभिभाषण को ठुकरा दिया यह ऐसे लोग हैं जो भारत और भारत के गौरव से जुड़ी हुई चीजों से नफरत करते हैं। इन्हे सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है। अब भ्रष्टाचार पर बात करते है प्रदेश में 2161 करोड़ का शराब घोटाला किया गया, 5000 करोड़ का चावल घोटाला किया गया, कोयला घोटाला, यूरिया घोटाला, गरीब कल्याण योजना में घोटाला, गोबर में घोटाला हुआ अरे भैया जिसने गौ माता को नहीं छोड़ा और वह आपको छोडेंगे क्या?  एक मुख्यमंत्री सीडी कांड में में बेल पर उसका निज सचिव जेल में है ऐसी सरकार को बने रहने देना है क्या? अगर हमें दिलीप सिंह जूदेव के रास्ते पर आगे बढ़ाना है तो कांग्रेस को उखाड़ फेंकना होगा और परिवर्तन के नारे को दिल में बसा  लेना होगा। नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना होगा। 

प्रदेश के आदिवासी भाइयों बहनों के लिए हमने विशेष ध्यान देने का काम किया है। हम 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाते हैं तो हम इस बात की खुशी मनाते हैं कि भारत का पहला जनजाति राष्ट्रपति बनाने का काम महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी के रूप में भाजपा ने किया। अगर हम जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर को मानते हैं तो मुझे खुशी है की देश में 27 सेंट्रल ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट बन रहा है आदिवासी भाइयों के लिए बजट एलोकेशन 3 गुना तक बढ़ाया गया है। एकलव्य स्कूलों पर 22 गुना बजट बढ़ाया गया है जनजाति  भाइयों को मुख्य धारा में लाने के लिए भरसक प्रयास किया गया है। हम जनजाति भाइयों को चरण पादुका प्रदान करने का कार्य कर रहे थे उसे भूपेश सरकार ने रोक दिया यह लोग आदिवासी विरोधी है इसका भी हमें ध्यान रखना है।

आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड़ 74 लाख परिवारों को जिसमें से लगभग 36 लाख परिवार छत्तीसगढ़ के हैं जिन्हें 5 लाख रुपए का सालाना हेल्थ कवर देकर सुरक्षित करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। बोलिए यह बदलता भारत नही तो क्या है?

उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा  मित्रों जब हम बात करते हैं भूपेश बघेल की, तो बोलिए कांग्रेस पार्टी ने आपसे पिछले 5 साल में छलावा किया कि नहीं किया? आपको गुमराह किया कि नहीं किया? उन्होंने कोई भी जन घोषणा पत्र की बातें पूरी की है क्या? जो कह कर आए थे उसकी विपरीत काम किया कि नहीं किया बताइए? 1500 रुपए प्रतिमाह माताओ को मिल गए क्या? गरीब माता बहनों को चार मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा कहा वह मिला क्या? मैं किसानों से पूछना चाहता हूं की भूमिहीन किसानों को आदिवासी किसानों को जमीन देंगे कहा वह जमीन आपको मिला क्या?

आज किसानों की सहायता के लिए किसान सम्मान निधि, देश के करीब 11 करोड़ 78 लाख किसानों को हर चौथे महीने 2000 और साल के 6000 देने का फैसला किया है। आज कोई किसान किसी साहूकार के भरोसे नहीं रहता । जल जीवन मिशन के तहत लगभग 10 करोड लोगों तक जल पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ घर बना रहे हैं वहीं इसी के लिए 14 लाख 80,000 घर बनाने के लिए केंद्र ने स्वीकृति दी है लेकिन भूपेश सरकार ने  स्वीकृति रोक कर रखी है। मुझे जानकर दुख होता है कि यह किसी हितग्राही परिवार के पांच लोग कच्चे मकान में दब कर मर गए इसके जिम्मेदार भूपेश सरकार है।

मुख्यमंत्री बघेल के दांत, खाने के और दिखाने की और है खाने के लिए भ्रष्टाचार और दिखाने के लिए झूठी घोषणा  माता को 1500 दूंगा, नौजवानों को भत्ता दूंगा। श्री नड्डा ने कहा यह परिवर्तन यात्रा क्यों है? यह परिवर्तन यात्रा इसलिए है क्योंकि हम पहले भी आपकी सेवा किए हैं और आगे भी आपकी सेवा करेंगे और वादा करते हैं गरीब कल्याण में जो मोदी जी ने काम किया है उसे छत्तीसगढ़ की धरा में उतारेंगे और गरीबों के लिए काम करेंगे। किसानों का सशक्तिकरण करेंगे। महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। युवाओं को आगे बढ़ने वाला काम करेंगे और छत्तीसगढ़ की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भूपेश बघेल और उसकी सरकार का छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार लोगों के सामने लाएंगे ताकि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें उखाड़ फेंके।

आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ देश है पिछले नौ सालों में हम लोगों ने मोदी जी के नेतृत्व में 10वे नंबर की अर्थव्यवस्था से, आज हम पांचवें नंबर के अर्थव्यवस्था बन गए हैं। अब वह दिन दूर नहीं है 2024 के बाद हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे उस ओर हमारे कदम चले हैं।

आज सभी लोगों के हाथ में मोबाइल है। 9 साल पहले 2014 में आपके पास जो मोबाइल है उसमें लिखा होता था मेक इन चीन। आज दुनिया का 97% मोबाइल भारत में बन रहा है। एप्पल जैसी बड़ी कंपनी का भी मोबाइल भारत में बन रहा है। गाड़ियां बनाने में जापान को पछाड़ कर हम  तीसरे नंबर के विनिर्माता बन गए हैं। इस्पात में हम दूसरे नंबर के विनिर्माता बन गए हैं यह भी मोदी जी के कारण ही संभव हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया जिससे माता बहनों को इज्जत घर देकर उनके इज्जत की रक्षा की है। उन्होंने कहा आपको जानकर आश्चर्य होगा कि प्रदेश में साढे 34 लाख इज्जत घर बने हैं। अब बहनों को अपने दैनिक नित्य कर्म के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतजार नहीं करना पड़ता है। ये लोग सनातन विरोधी लोग है इनके घटक डीएमके सनातन धर्म की तुलना गंभीर बीमारियों से करते है, उसके बाद खड़गे के बेटे एवं तमिलनाडु के एक और नेता ऐसे ही बयान देते है। लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप है। ये सनातन विरोधी विचारधारा सोनिया और राहुल गांधी का हिडेन एजेंडा है। मोहब्बत की दुकान पर राहुल गांधी नफरत का सामान बेचते है। भूपेश बघेल इसपर क्या सोचते है छत्तीसगढ़ की जानना चाहती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बालाजी के पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए बालासाहेब देशपांडे जी की कर्मभूमि, कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जन्म भूमि, रामराव जी की कर्मभूमि को नमन करते हैं। हम सबके लिए गौरव की बात है हम सबके लिए खुशी का बात है कि हमारे बीच में आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जी का जशपुर की धरा पर अभिनंदन है। आज भारतीय जनता पार्टी की दूसरा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के हाथों होना है। आज माता खुड़ियादेवी रानी से आशीर्वाद लेकर भगवान बालाजी के आशीर्वाद लेकर इस यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। पहली यात्रा की शुरुआत मां दंतेश्वरी की आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ था। आज यात्रा का चौथा दिन है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की हवा और तेज बह रही है। परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 2003 में परिवर्तन यात्रा का आगाज हुआ था और आज फिर जशपुर की धरती से परिवर्तन यात्रा का आगाज हो रहा है।        भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को भगवान का आशीर्वाद भी मिल रहा है। जशपुर पहचाना जाता था हमारे कुमार साहब के नाम से। स्वर्गीय दिलीप सिंह जी देव जी ने जशपुर की संस्कृति को बचाने का काम किया है। 2003 में भी परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी और आज भी परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। दिलीप सिंह जी देव ने अपनी मूंछों पर ताव देकर कहा था कि छत्तीसगढ़ में बदलाव होना चाहिए और परिवर्तन हुआ भी। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जोगी के शासनकाल में विधायकों को खरीदा जाता था। कांग्रेस पार्टी का इतिहास धांधली का है। खरसिया का चुनाव कांग्रेस पार्टी ने धांधली करके जीता था। 2003 की परिवर्तन यात्रा को आज फिर से हमें दोहराना होगा। आज की परिवर्तन यात्रा जशपुर की धरती से निकल रही है। हम यहां से संकल्प लेकर जाए की आने वाले समय में प्रदेश भाजपा की सरकार बनाएंगे।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नहीं 2018 में अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन यह सरकार शराब बंदी करने के बजाए कोरोना काल में घर-घर शराब पहुंच रही थी। महिला स्व सहायता समूह की बहनों से रोजगार छीनकर उन्हें बेरोजगार करने का काम किया था, प्रदेश के 10 लाख युवाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, प्रदेश के बुजुर्ग को 1500 रूपए  एवं विधवा बहनों को 1000 रूपए  प्रतिमाह देने का वादा किया था, ऐसे 36 वादे कांग्रेस ने किया था लेकिन कोई भी वादा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया है।

आम सभा  में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह,  प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, राजा रणविजय सिंह जुदेव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद गोमती साय, मोतीलाल साहू, अनुराग सिंहदेव, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रामसेवक पैंकरा, रायमुनी भगत, राजा पांडे, यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधनसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, भरत सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!