वीवो जल्द लाएगा अपना Vivo T3 5G,मिलेगी 8GB रैम, 50MP Sony IMX882 सेंसर के साथ यह सब :

post

Vivo जल्द ही भारत में Vivo T2 का सक्सेसर लॉन्च कर
सकता है। यह Vivo T3 5G होगा जिसे पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा
जा चुका है। अब इस फोन को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें इसके
स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में काफी कुछ पता चला है। फोन में 6.67 इंच
का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसे AMOLED डिस्प्ले बताया जा रहा है।
फोन में सेंट्रल पंच-होल डिजाइन होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होने का
दावा किया गया है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

वीवो T3 5G
Vivo T3 5G कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जो जल्द ही
भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखा
जा सकता है। Appuals की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
अधिकतम ब्राइटनेस 1,800 निट्स बताई गई है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन
7200 चिपसेट होगा। इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ देखा जा सकता है।
साथ ही 8GB एक्सपेंडेबल रैम फीचर भी दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा
होगा जिसमें मुख्य लेंस 50MP Sony IMX882 सेंसर होगा। इसके साथ 2
मेगापिक्सल का बोकेह लेंस देखने को मिल सकता है। कैमरे पर 30fps पर 4K
वीडियो रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है। सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल
कैमरे के साथ आ सकता है।

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T3 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2334 के
साथ BIS वेबसाइट पर देखा गया है। फोन को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट
पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि यह
हैंडसेट ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी ऑफर करेगा।Vivo T2 5G के उत्तराधिकारी के
रूप में आने वाला यह फोन कुछ अपडेट के साथ इसे मात दे सकता है। Vivo T2 5G
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है. यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर द्वारा संचालित है
और 8GB तक रैम से लैस है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जहां
प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है। फोन
में 4,500 एमएएच की बैटरी है, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती
है।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!