घर को होली के रंगों से बचाना है तो काम आएंगे ये हैक्स, सारे दाग साफ हो जाएंगे:

post

होली का त्योहार टेस्टी पकवानों के साथ ही रंगों से पूरा होता है।
बिना रंग खेले त्योहार फीका सा लगता है। लेकिन करीने से सजे घर के हर कोने
पर जब रंग से सने हाथों की छाप पड़ी दिखती है। तो महिलाएं अक्सर परेशान हो
जाती है। कई बार तो घर को गंदा होने से बचाने के लिए घर में रंग खेलना पसंद
ही नहीं करती। लेकिन कुछ मेहमान ऐसे होते हैं जो घर में घुसकर ही रंग
खेलते हैं और घर को गंदा कर देते हैं। होली पर घर के सामानों पर रंगों की
छाप नहीं देखना चाहती हैं तो इन कमाल के होली हैक्स को जरूर याद रखें।

दरवाजों के हैंडल से लेकर रिमोट को ऐसे बचाएं

घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन पर सबसे पहले हाथ जाता है। दरवाजों
हैंडल, टीवी, एसी, पंखे का रिमोट, पानी की बोतल। इन चीजों को लोग बेफिक्र
होकर रंग लगे हाथ से छू लेते हैं। ऐसे में होली की तैयारियों में आप इन सब
चीजों के ऊपर क्लिंच पॉलिथिन लपेट दें। ये आपके सामान को रंगों से बचाएगा।

मोबाइल को कर लें सुरक्षित

मोबाइल पर रंग लगने का डर है तो इसे भी क्लिंच पॉलीथिन में रैप कर दें। इससे मोबाइल पर रंग नहीं लगेगा। 

दीवारों पर रंग लगने से कैसे बचाएं

दीवारों को तो आप रंग लगने से नहीं बचा सकतीं। लेकिन स्मार्ट टिप्स की मदद
से साफ कर सकती हैं। दीवार पर लगे रंगों को छुड़ाने के लिए बस नींबू को
लेकर रंग लगे हिस्से पर रगड़ दें। जब रंग हल्का हो जाए तो फिर पानी डाल
दें। रंग आसानी से छूट जाएगा। 

सफेद टाइल्स पर लगा रंग कैसे साफ करें

घर की जमीन या दीवार पर सफेद रंग के टाइल्स लगे हैं तो इन्हें साफ करने का
आसान तरीका है बेकिंग सोडा का घोल। इसे रंग वाली जगह पर डालकर रगड़ दें।
रंग आसानी से छूट जाएगा। 

जमीन साफ करने का तरीका

जमीन पर रंग गिर गया है और सूख गया है तो गर्म पानी को रंग वाली जगह पर
डालकर छोड़ दें। फिर सूती पोछे से रगड़ दें। सारा रंग साफ हो जाएगा।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!