होली पर सर्व की जाने वाली ठंडाई सेहत को भी कई गजब के फायदे पहुंचाती है:

post

 होली में ठंडाई पीने का चलन काफी पुराना है। ठंडाई और
रंगों के बिना होली के त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बता दें,
होली पर सर्व की जाने वाली ठंडाई ना सिर्फ मुंह का स्वाद अच्छा बनाती है
बल्कि सेहत को भी कई गजब के फायदे पहुंचाती है। ठंडाई पीने से शरीर ना
सिर्फ फ्रेश फील करता है बल्कि व्यक्ति की इम्यूनिटी भी स्ट्रांग बनती है।
आइए जानते हैं होली स्पेशल ठंडाई पीने से सेहत को मिलते हैं क्या हेल्थ
बेनिफिट्स।

ठंडाई पीने से सेहत को मिलते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स-

मेमोरी बूस्टिंग-

ठंडाई बनाते समय उसमें कई तरह के मेवे डाले जाते हैं। मेवे विटामिन और
मिनिरल से भरपूर होने की वजह से मेमोरी को बूस् करने में मदद करते हैं।
ठंडाई में प्रोटीन,ओमेगा 3,विटामिन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की मौजूदगी
याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करती है। ठंडाई का नियमित सेवन मस्तिष्क की
कार्यक्षमता में भी सुधार करता है।

शरीर का तापमान करें कंट्रोल-

होली के दिन से तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगती है। ऐसे में शरीर को बाहरी
तापमान के अनुकूल रखने के लिए ठंडाई का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। ठंडाई
को बनाने के लिए सौंफ और इलायची जैसी ठंडी चीजों का इस्तेमाल किया जाता
है, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन
से व्यक्ति गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचा रहता
है।

पाचन में फायदेमंद-

गर्मियों में अक्सर लोगों को गैस,कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी
परेशान करती हैं। इस तरह की पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए
ठंडाई का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। ठंडाई में डाले जाने वाले
खसखस,सौंफ,गुलाब की पंखुड़ियां, मेवे कैल्शियम,वसा,प्रोटीन और फाइबर का एक
अच्छा स्रोत होते हैं, जो कब्ज की समस्या दूर करके भोजन को पचाने में मदद
करते हैं। ठंडाई में डाली जाने वाली सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग
गुण मौजूद होते हैं, जो गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करते हैं। 

इम्यूनिटी करें बूस्ट-

ठंडाई बनाते समय डाली जाने वाली सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।
जो शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ सेहत को कई गजब के फायदे पहुंचाती हैं।
यही कारण है कि ठंडाई पीने से व्यक्ति की इम्यूनिटी में सुधार होता है और
व्यक्ति सर्दी-जुकाम,बुखार जैसे वायरल संक्रमण की चपेट में कम आता है।

ओवरईटिंग से बचाव-

होली पर गुजिया,मठरी,पापड़ जैसे ऑयली फूड को खाने से पाचन से जुड़ी
समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, इन चीजों का अधिक सेवन करने से मोटापे
के साथ पाचन संबंधी समस्याएं भी व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं। ऐसे में
पेय के रूप में ठंडाई का सेवन व्यक्ति को ओवरईटिंग करने से बचा जा सकता है।
दरअसल, ठंडाई पीने से व्यक्ति को अपना पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता
है, जिससे भूख कम लगती है और वो ओवरईटिंग से बच जाता है। 

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!