सफेद कपड़ों से पीलापन हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय:

post

होली पार्टी में रंग जमाना हो या फिर सेलिब्रिटी स्टाइल में करनी हो किसी पार्टी में एंट्री, व्हाइट कलर फॉरएवर होता है। सफेद रंग के कपड़े नॉर्मल से लेकर स्पेशल ओकेजन तक को खास बना सकते हैं। लेकिन कई बार सही रख-रखाव के अभाव में यही सफेद कपड़े कुछ समय बाद अपनी चमक खोकर पीले पड़ने लगते हैं। जिसके बाद लोग इन सफेद कपड़ों से पीलापन हटाने के लिए कई तरह की महंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मेहनत और समय दोनों खराब हो जाते हैं। अगर आप भी अपनी किसी मंहगी व्हाइट ड्रेस में पहले जैसी चमक लौटाना चाहते हैं तो अपनाएं ये सस्ते असरदार तरीके।

सफेद कपड़ों से पीलापन हटाने के उपाय-

सफेद सिरका-
कपड़ों को धोने के बाद बाल्टी में पानी भर लें। अब इस पानी में एक कप सिरका डालकर उसमें धुले हुए सफेद कपड़े कुछ देर भिगोकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद कपड़ों को पानी से निकालकर  निचोड़ लें। अब इन कपड़ों को बाहर सूखने के लिए डाल दें। आप देखेंगे कि कपड़ों से पीलापन काफी हद तक साफ हो जाएगा। ध्यान रखें कि आपको यह सिरके का प्रयोग सिल्क या रेयॉन के कपड़ों पर नहीं करना है।

नींबू का रस-
सफेद कपड़ों पर लगे पसीने के दाग कपड़े का रंग पीला बना देते हैं। पसीने के इन दाग को साफ करने के लिए दाग पर नींबू का रस निचोड़कर कुछ देर टूथ ब्रश की मदद से रगड़ें। लगभग 1 घंटे बाद कपड़ा धो लें।

ब्लीच-
आधी बाल्टी गर्म पानी में आधा कप ब्लीच मिलाकर उसमें सफेद कपड़ों को 10 मिनट के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़ों को नार्मल तरीके से धो लें। ध्यान रखें कि ब्लीच का ये प्रयोग सिर्फ कॉटन कपड़ों पर ही किया जाना चाहिए।

कास्टिक सोडा–
एक बाल्टी में पानी भरकर जरूरत अनुसार वॉशिंग पाउडर, दो-तीन चम्मच कास्टिक सोडा डालकर किसी लकड़ी की मदद से मिला लें। इसके बाद कपड़ों को इस घोल में डुबोकर दो-तीन घंटों के लिए छोड़ दें। तय समय बाद कपड़ों को नार्मल तरीके से धो लें।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!