Breaking News

Raipur :: हथियार साफ करने के दौरान चली गोली, एक मौत एक घायल:

post

रायपुर। सिविल लाइन स्थित देवती कर्मा के निवास में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा में तैनात दो जवान बैरक में अपने नियमित हथियार की सफाई कर रह रहे थे इसी दरम्यान गोली चलने से एक की मौत हो गई दूसरा घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

हथियार सफाई के दौरान यह पूरा वाक्या सुबह 7-8 के मध्य का देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले का बताया जा रहा है जहां आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे वीआईपी  सुरक्षा कंपनी के एपीसी  राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान एपीसी  राम कुमार दोहरे के पिस्टल से गोली चल गई जो दोहरे की हथेलियों को चीरते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में जा घुसी।अजय सिंह को तत्काल मेकाहारा ले जाया गया जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल राम कुमार दोहरे को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतक प्रधान आरक्षक अजय सिंह बिजुरी और घायल एपीसी राम कुमार दोहरे मध्यप्रदेश के भिंड का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू की।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!