श्रमिक दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार क्या करने जा रही खास? :

post

रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज श्रमिकों का सम्मान करने वाले हैं। रायपुर के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय श्रमिकों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही आज प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी की जाएगी। प्रदेश की 65 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में यह राशि सीधे भेजी जाएगी। इस बीच छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस पार्टी के नेता बोरे-बासी तिहार बनाने वाले हैं।  आज मजदूर दिवस पर हमेशा की तरह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ने पत्र लिखकर बोरे-बासी खाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने की अपील भी की है।

रायपुर में श्रमिकों का सम्मान

श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सीएम साय श्रमिकों का सम्मान करने जा रहे हैं। सीएम साय आज सबसे पहले गांधी चौक में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां श्रमिक सम्मान कार्यक्रम के बाद प्रदेश के तीन जिलों में अलग-अलग सभाएं करते हुए जनता को संबोधित करेंगे। श्रमिकों का सम्मान करने के बाद सीएम जशपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार में सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5.50 बजे रायपुर लौटेंगे।

महतारी वंदन योजना का मिलेगा पैसा

आज छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त 1000 रुपए सीधा उनके खाते में डाली जाएगी। आज प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशियों का दिन है। प्रदेश की 65 लाख से ज्यादा महिलाओं को आज तीसरी किस्त की राशि दी जाएगी।

आज गृह मंत्री शाह और कल प्रियंका का छत्तीसगढ़ दौरा

आज देश के गृह मंत्री अमित शाह और कल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। कोरबा से BJP की प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भी सभा कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में 12.30 बजे होगी। कोरबा में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!