घर की बालकनी में इन 7 पौधों को जरूर लगाएं, सेहत के लिए भी हैं जरूरी:

post

पेड़-पौधे लगाना पर्यावरण के लिए जरूरी है। अगर आप छोटे से घर में भी पेड़-पौधे लगाने का शौक रखते हैं तो इन 7 तरह के पौधों को अपनी बालकनी में जरूर जगह दें। गमलों में आसानी से लग जाने वाले ये पौधे ना केवल घर को अट्रैक्टिव बनाएंगे बल्कि आपकी सेहत के लिए भी अच्छे हैं। इन पौधों को अपनी सेहत दुरुस्त रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से पौधे हैं जो ना केवल घर की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

अपराजिता का पौधा

नीले रंग के खूबसूरत फूलों वाला ये पौधा गमले में आसानी से लगता है और इसकी बेल यहां वहां आसानी से चढ़ाई जा सकती है। इन फूलों का इस्तेमाल आप ब्लू टी बनाने के लिए कर सकते हैं। ब्लू टी बनाने के लिए आप मार्केट से भले ही इसे ना खरीदें लेकिन बालकनी में गिरे सूखे फूलों की मदद से ब्लू टी बनाकर पिएं। ये डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर को दूर करने में मदद करती है।

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास का पौधा देखभाल की मदद से आसानी से चल जाता है। नर्सरी से लाकर इस पौधे को लगाएं। लेमन ग्रास पेट में हो रही सूजन, अपच और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्या को कम करता है। लेमन ग्रास की चाय को पीना बहुत असरदार है।

स्टीविया

स्टीविया की खासियत चीनी का ऑप्शन है। जिसे आप घर में आसानी से गमले में लगा सकते हैं। नर्सरी में आराम से इस पौधे को लिया जा सकता है। वैसे स्टीविया की टहनी को कलम करके भी लगा सकते हैं। तो घर में अगर आप चीनी का इस्तेमाल नहीं कर रहे तो स्टीविया के पत्तों को डालकर मिठास लाएं।

पुदीना

गर्मियों में पुदीना के पत्ते ड्रिंक से लेकर चटनी का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप कब्ज, अपच और गैस-ब्लॉटिंग जैसी समस्या से जूझते रहते हैं तो गर्मी में पुदीने की चाय पिएं। ये पेट को ठंडक देता है।

करी पत्ता

करी पत्ता या मीठी नीम घर की बालकनी में जरूर लगाएं। इसका तड़का केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाएगा बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा है। साथ ही करी पत्ते की मदद से बालों को भी घना और लंबा बनाया जा सकता है।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा के गूदे को स्किन और बालों पर लगाने के साथ ही सुबह खाली पेट पीने से पेट की कई सारी समस्याओं से निजात मिलती है। तो घर में इसका पौधा आपकी कई सारी हेल्थ समस्याओं के लिए उपाय दे सकता है।

कैमोमाइल

कैमोमाइल टी पीने से नींद ना आने की समस्या से लेकर सिर दर्द को दूर किया जा सकता है। इस पौधे को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। बस थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है। सफेद रंग के ये पौधे देखने में भी खूबसूरत लगते हैं और साथ ही हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहते हैं।

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...