बारिश में खाना तो दूर चखने से भी बचें ये 5 हेल्दी चीजें, सेहत की बन जाती हैं दुश्मन:

post

बारिश धूप और गर्मी से राहत देने के साथ मौसम को भी खुशनुमा बनाने का काम करती है। बावजूद इसके कई लोग मानसून आते ही टेंशन से घिर जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश का मौसम अपने साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। इस मौसम में डॉक्टर भी व्यक्ति को अपने खाने-पीने और सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। चिंता की बात यह है कि बारिश के मौसम में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कई विटामिन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां भी सेहत को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नमी बढ़ने से रोजाना खाए जाने वाले इन फल-सब्जियों में बैक्टीरिया बढ़ सकता है, जो पेट में पहुंचकर इन्फेक्शन और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आइए जानते हैं बारिश के मौसम में किन फल-सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए।

बारिश के मौसम सेहत की दुश्मन बन जाती हैं ये हेल्दी चीजें-

बैंगन-

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से जलन और गैस की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा कई लोग बारिश के मौसम में बैंगन खाने से इसलिए भी परहेज करते हैं क्योंकि मानसून में इस सब्जी के पौधे में फंगल रोग होने का खतरा बना होता है।

हरी सब्जियां-

इस मौसम में हरी सब्जियों में अत्यधिक नमी होने की वजह से बैक्टीरिया पैदा होकर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

अंकुरित अनाज-

अंकुरित अनाज और दालें भी मानसून के दौरान खाने से बचना चाहिए। नमी की अधिकता की वजह से अंकुरित अनाज में फंगस लगने का खतरा अधिक बना रहता है, जो खराब डाइजेशन, इंफेक्शन का कारण बनकर व्यक्ति को बीमार बना देता है।

मशरूम-

विटामिन डी से भरपूर मशरूम सेहत के लिहाज से एक अच्छी सब्जी मानी जाती है। लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए इस सब्जी को नमी वाले वातावरण में उगाया जाता है, जिसके कारण मानसून के समय इसमें खतरनाक बैक्टीरिया के पनपने का जोखिम ज्यादा बना रहता है। जो व्यक्ति के लिए डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

सी फूड-

मॉनसून के मौसम में सी फूड जैसे मछली या प्रॉन्स खाने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है। इस मौसम में मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...