पूजा के लिए ही नहीं सेहत से जुड़ी इन परेशानियों को भी दूर करता है कपूर, ये हैं फायदे:

post

हिंदू धर्म में घर में कपूर जलाने का खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से ना सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध होता है बल्कि सुख-शांति भी बनी रहती है। ऐसा नहीं है कि कपूर का यूज सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों के लिए ही किया जाता है। आपको बता दें, कपूर आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके उपयोग से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि कई बार लोग पूजा और खाए जाने वाले कपूर को एक ही समझ लेने की गलती कर बैठते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूजा और खाने वाले कपूर में अंतर और इसके नियमित उपयोग से सेहत को क्या गजब के फायदे मिलते हैं।

पूजा और खाने वाले कपूर में अंतर

पूजा के लिए यूज होने वाला कपूर सिंथेटिक होता है। जबकि खाने वाला कपूर पेड़ की छाल से तैयार होने की वजह से पूरी तरह से नेचुरल होता है। भारत में लोग सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए कपूर का इस्तेमाल करते हैं।

सेहत के लिए कपूर के फायदे

दर्द से राहत

घाव या चोट पर कपूर लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं कपूर मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए दर्द या चोट वाली जगह पर कपूर को पानी में अच्छे से मिलाकर लगाएं। इस उपाय को करने से दर्द कम होने के साथ घाव भी जल्दी भरेगा।

बालों में डैंड्रफ और खुजली से राहत

अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में लगातार खुजली महसूस हो रही है तो आप कपूर का यूज करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं। खुजली से निजात पाने के लिए आप नारियल तेल में कपूर डालकर खुजली वाली जगह पर मसाज करें। इतना ही नहीं बालों से डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करें। डैंड्रफ से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

अच्छी नींद-

अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं तो कपूर आपकी यह समस्या भी दूर कर सकता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले कुछ बूंदे कपूर के तेल की तकिए पर छिड़क दें। कपूर के तेल की खूशबू दिमाग को शांत रखने के साथ सर्दी, जुकाम, बंद नाक के साथ अच्छी नींद लेने में भी मदद करती है।

लो ब्लडप्रेशर

कपूर सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के ब्लडप्रेशर के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को लो ब्लडप्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें कपूर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

गैस की समस्या

कपूर के तेल का इस्तेमाल करने से गैस की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा कपूर को गर्म पानी में डालकर रूई की मदद से फटी एड़ियों पर लगाने से फटी एड़ियां मुलायम बनती हैं।

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...