रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के सवाल पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान, कहा- सर्दी की वजह से बढ़े गैस के दाम:

post

वाराणसी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
शुक्रवार से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रसोई गैस की
कीमतों में वृद्धि के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि जाड़े की वजह से दाम
बढ़े हैं। जाड़ा घटेगा तो दाम भी कम हो जायेगा। शुक्रवार को वाराणसी के लाल
बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर कहा कि
सर्दी के कारण गैस का दाम बढ़ा है। जैसे-जैसे मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएगा।
यह अंतरराष्ट्रीय मामला है, जैसे-जैसे सर्दियां कम होंगी, गैस का दाम भी
घटेगा, अभी डिमांड ज्यादा है।

केंद्रीय
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय
बाजारों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी होने से इसका असर
उपभोक्‍ताओं पर भी पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि सर्दियां खत्‍म होते ही
तेल की कीमतों में कमी आएगी। प्रधान ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की
कीमत रिकॉर्ड ऊचांई पर पहुंचने के पीछे अंतरराष्‍ट्रीय कारण हैं। मांग
बढ़ने के कारण दाम ऊंचे हैं। सर्दियों में अक्‍सर ऐसा होता है। उन्‍होंने
आश्‍वासन दिया कि जल्‍द ही कीमत कम होगी। धर्मेंद्र प्रधान ने गैस के दाम
में हुई बढ़ोतरी को लेकर कहा कि सर्दी के कारण गैस का दाम बढ़ा है। वहीं
डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं
दिया वहीं डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई
जवाब नहीं दिया।बता दें कि धर्मेद्र प्रधान शुक्रवार को विश्वनाथ मंदिर,
काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर मिर्जापुर रवाना होंगे और वहां मां
विंध्यवासिनी देवी मंदिर में मत्था टेकेंगे। देर शाम काशी आकर गंगा आरती
में शामिल होंगे।
रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही
बढ़ोत्‍तरी की वजह का खुलासा केंद्रीय पेट्रोलियम, नेचुरल गैस और स्टील
मंत्री मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने शुक्रवार को वाराणसी में किया।
उन्‍होंंने बताया कि सर्दियोंं के कारण गैस के दाम बढ़े हैं। जैसे-जैसे
मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मामला
है। अभी डिमांड ज्यादा है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
एयर इंडिया के विमान एआई 405 द्वारा दिल्ली से 10:50 बजे वाराणसी के लाल
बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।
शनिवार
को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर जाएंगे। वहां से खिड़कियां घाट जाकर
सीएनजी गैस परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर में अधिकारियों संग
सर्किट हाउस में बैठक कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!