प्रियंका के दौरे से कांग्रेस के पक्ष में बना माहौल,असम में कांग्रेस की होगी वापसी-विकास:

post

असम। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन से असम प्रवास पर हैं और
जहां-जहां उनका दौरा हो रहा है कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल नजर आ
रहा है। गांधी परिवार की सहजता,सक्रियता व आम आदमी से जुड़ाव के कारण
सर्वमान्य रूप से स्वीकार्य है। निश्चित तौर पर असम में कांग्रेस की वापसी
होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, असम प्रभारी व स्क्रीनिंग कमेटी के
सदस्य विकास उपाध्याय प्रियंका गांधी के साथ लगातार आज दूसरे दिन चुनावी
प्रचार के बीच असम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश की जनता व
कांग्रेस के छोटे से छोटा कार्यकर्ता गांधी परिवार के अलावा किसी और को
स्वीकार नहीं कर सकती। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के दौरे मात्र से ही
असम के वातावरण में जिस तरह का परिवर्तन देखा जा रहा है, निश्चित तौर पर
यह परिवर्तन पूरे देश में नजर आएगा। तय है कि देश की जनता गांधी परिवार को
पूरे मन और विश्वास के साथ स्वीकार करती है। गांधी परिवार के सदस्यों में
जिस तरह की सहजता व बगैर बनावटी के आम जनों के बीच अपने आप को स्थापित करने
की सीख अतीत में मिली है, उसे देश की जनता भलीभाँति देख समझ रही है।

प्रियंका
गांधी महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की हैं और जिस अंदाज में वे इन
मजदूरों के साथ एक अपनापन के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को देखा और समझा
है, निश्चित तौर पर चाय बागानों के मजदूरों का विश्वास कांग्रेस के प्रति
मजबूत हुआ है। प्रियंका गांधी आज तेजपुर में महाभैरव मंदिर का दर्शन कर
वहाँ भी लोगों से मुलाकात करेंगी एवं तेजपुर में ही एक बड़ी जनसभा को
संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने को लेकर अपील करेंगी। इस बीच
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी वोट की राजनीति को
लेकर देश की जनता के साथ सिर्फ धोखा कर रही है।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!