इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार को एक बारात बैरंग लौट गई। शादी के दौरान दो फेरे लेने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि लड़का बहुत काला इसलिए वह उससे शादी नहीं करेगी।
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र की रहने वाली नीता यादव की शादी ऊसराहार थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी जगदीश चंद्र यादव के बेटे रवि यादव से तय हुई थी। गुरुवार को रवि बारात लेकर पहुंचा। परिवार के लोग रस्मों रिवाज निभा रहे थे। इसी दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे पर गई और उसे दूल्हा पसंद नहीं आया। अंतद्वंद्व से जूझती नीता ने आखिरकार दो फेरे लेने के बाद हौसला किया और शादी से साफ मना कर दिया।
शादी से इनकार करने वाली नीतू ने बताया कि तस्वीर में दिखाए गये दूल्हे का रंग साफ था. जबकि जिससे शादी कराई जा रही थी, उसका रंग बहुत काला था, इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया. वर और वधु पक्ष में 6 घंटे तक चली समझौता की पहल रंग ना ला सकी और बारात बगैर दुल्हन को लिए अपने गांव वापस लौट गई. दूल्हा रवि ने बताया कि लड़की और उसका परिवार कई बार उससे मिल चुका है लेकिन अब अचानक उसने अपना मन क्यों बदला, ये नहीं पता लेकिन इस घटना ने बहुत आहत किया है.

Journalist खबरीलाल