News Lakhnau कारोबारी के बेटे ने 7 लाख देकर थाइलैंड से बुलाई कॉलगर्ल… हो गई कोरोना से मौत:

post

लखनऊ । लखनऊ में थाइलैंड से आई एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। पुलिस ने महिला का अंतिम संस्कार किया और शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला कॉल गर्ल को एक कारोबारी ने पैसे खर्च कर बुलाया था। बड़े व्यापारी के बेटे ने 7 लाख खर्च करके थाईलैंड से कॉल गर्ल बुलाई। सूत्रों की मानें तो 10 दिन पहले ही कॉल गर्ल लखनऊ बुलाई गई थी। लखनऊ आने के 2 दिन बाद ही वो कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बुरी तरह बीमार पड़ गई। राईसजादे ने इस बात की सूचना थाईलैंड एम्बेसी को दी। एम्बेसी के हस्तक्षेप के बाद कॉल गर्ल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला कॉल गर्ल बताई जा रही है और इन सबके पीछे किसी इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के होने का भी संदेह है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। एलआईयू की टीम इस केस की जांच में लग गई है। करीब 10 दिन पहले एक बड़े व्यापारी के बेटे द्वारा इस महिला को लखनऊ बुलाया गया था। गाइड के जरिए महिला लखनऊ आई थी लेकिन यहां आने के 2 दिन बाद ही वो बीमार पड़ गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने 3 मई को अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद लखनऊ पुलिस ने दिल्ली में थाइलैंड एंबेसी से संपर्क किया गया जिसके बाद एंबेसी से एक पत्र आया। चिट्ठी के जरिए पता चला कि एंबेसी द्वारा महिला के परिवार को उसकी मौत के बारे में बताया गया जिसके बाद उसके परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार भारत में ही कराने की गुज़ारिश की थी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने अस्थियों को वापस थाइलैंड भेजने की दरख्वास्त की। एंबेसी के पत्र में गाइड का भी जिक्र किया गया है।

थाइलैंड एंबेसी ने लखनऊ प्रशासन से महिला का मृत्य प्रमाण पत्र भी मांगा है। विभूति खंड थाना प्रभारी ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने महिला की मौत के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार किया और एंबेसी को सूचित किया।

ऐसे हुआ खुलासा

7 लाख पर बुलाई गई कॉल गर्ल की जब 2 दिन बाद तबियत खराब हो गई तब रईसजादे ने थाईलैंड एम्बेसी से संपर्क किया। थाईलैंड एम्बेसी ने तुरंत भारत सरकार को इस मामले से अवगत कराया जिसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब कॉल गर्ल की 3 मई को मौत हो गई तब यह मामला प्रकाश में आया और लखनऊ पुलिस हरकत में आ गयी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि व्यापारी के बेटे ने 7 लाख देकर कॉल गर्ल को लखनऊ बुलाया था।

कॉल गर्ल के संपर्क में आए लोगों को तलाश रही पुलिस

कॉल गर्ल की मौत के बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले के उजागर होने पर राजधानी में इंटरनैशनल सेक्स रैकेट के फैलने की आशंका भी है। थाईलैंड से भारत आने के बाद कॉल गर्ल के सम्पर्क में आए लोगों को भी पुलिस ने तलाशना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉल गर्ल राजस्थान के एक ट्रैवेल एजेंट के संपर्क में थी जिसके जरिए उसे लखनऊ भेजा गया था। अब पुलिस को उसकी तलाश है।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!