कंधों के दर्द ने कर दिया है बेहाल तो राहत देगा वॉरियर पोज:

post

नई दिल्लीकई
बार घंटों एक जगह बैठकर काम करने से व्यक्ति को कंधे में दर्द की शिकायत
होने लगती है। अगर समस्या पर शुरुआती दौर में ध्यान न दिया जाए तो यह
परेशानी आगे चलकर और बढ़ सकती है। ऐसे में इस समस्या से बचे रहने के लिए
हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर काम में बीच में थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेकर कंधों को
आराम देने की सलाह देते हैं। इसके अलावा योग की मदद से भी आप अपने कंधों के
दर्द से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट
वॉरियर पोज करने से आपको कंधों के दर्द से निजात मिल सकती है। 

वॉरियर पोज के फायदे-

योग एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वॉरियर पोज का नियमित अभ्यास कर आप जोड़ों के
दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा वॉरियर पोज छाती, फेफड़ों, कंधे,
गर्दन, पेट में खिचाव लाता है। ये कंधों, बाजुओं और पीठ की मांसपेशियों को
मजबूत करता है। इसके नियमित अभ्यास से साइटिका से भी राहत मिलती है। यह पेट
के अंगों को उत्तेजित करके पाचन की समस्या को भी ठीक रखने में मदद करता
है।

वॉरियर पोज करने का तरीका-

वॉरियर पोज करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद एक पैर को
पीछे लेकर जाएं और दूसरे पैर को थोड़ा तिरछे आकार में आगे की तरफ लाएं। इसी
पोजिशन में पैरों को फैलाते हुए धीरे-धीरे बाहों को पंख की तरह फैला लें।
एक हाथ आगे वाले पैर के सामने और दूसरे पैर को पीठ कर तरफ रखें। इस पोजीशन
में 2 से 3 मिनट तक रहें और इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!