सेहतमंद चाय का शौक रखते हैं तो इन फूलों से आप भी घर पर बनाएं:

post

सुबह और शाम के समय चाय पीना कई लोगों की दिनचर्या में शामिल रहता है।
कुछ लोग चाय के इतने अधिक शौक़ीन होते हैं कि अगर सुबह-सुबह चाय नहीं मिलती
है तो उनका पूरा दिन ख़राब हो जाता है।

SHORT VIDEOSचाय पीने का जिक्र होता है तो लगभग हर कोई अदरक वाली चाय या गुड़ वाली
चाय या फिर हर्बल चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए
कि क्या आपने कभी फूलों के इस्तेमाल से चाय बनाई हैं तो फिर आपका जवाब
क्या हो सकता है?

जी हां, जब भी कुछ अलग फ्लेवर की चाय का जिक्र होता है तो उसमें फूलों का नाम ज़रूर शामिल होता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूल और चाय बनाने के तरीकों में बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं।

गुलाब फूल की चाय

rose tea

गुलाब एक ऐसा फूल है जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है और लगभग हर कोई किचन
गार्डन में लगाना पसंद करता हैं। ऐसे में यह माना जाता है कि गुलाब के
फूलों से तैयार चाय चिंता दूर करने, सूजन कम करनेऔर दिमाग को शांत करने के लिए बेस्ट माना जाता है।

गुड़हल फूल की चाय

hibbcus tea

गुड़हल फूल जिसे कई लोग हिबिस्कस फूल के नाम से भी जानते हैं। कई लोगों का मानना है कि गुड़हल के फूलों से बनी चाय विटामिन c के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है। यह चाय मन को शांत रखने में भी काम करती है।

सूरजमुखी फूल की चाय

sunflower tea

सूरजमुखी का फूल, बीज और तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
कई लोग तो सूरजमुखी का डंठल भी खाने का शौक रखते हैं। माना जाता है कि
सूरजमुखी के फूलों से बनाई गई चाय सांस संबंधी समस्या को दूर करने के लिए
बेस्ट होती है। इसके अलावा सूजन की समस्या को भी दूर करने के लिए बेस्ट
मानी जाती है।

इन फूलों से भी बनती है चाय  

flowers tea

गुलाब, गुड़हल और सूरजमुखी के अलावा ऐसे हजारों फूल हैं जिसके इस्तेमाल
से चाय बनाई जाती है। जैसे कई लोग लैवेंडर के फूलों से बनी चाय भी बहुत
पसंद करते हैं। इसके अलावा जैस्मिन के फूल, गेंदे का फूल और कैमोमाइल फूलों
की चाय भी सेहतमंद मानी जाती है।

फूलों से चाय बनाने का तरीका

jasmine tea

  • फूलों से चाय बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करने की ज़रूरत है। जैसे-
  • सबसे पहले इन फूलों के पत्तों को साफ करके 2-3 दिनों के लिए धूप में रख दें।
  • जब फूल सुख जाए तो ग्राइंडर में डालकर पाउडर के फॉर्म में बना लें और अच्छे से छान लें।
  • अब ज़रूरत के हिसाब में चाय में फूलों के पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • चाय में पाउडर को मिक्स करने के बाद अच्छे से पकने दें और कुछ समय पर चाय को छान लें।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!