Raipur :: सीएम साय ने कहा - यदि नक्सली मुठभेड़ फर्जी है तो भुपेश बघेल प्रमाणित करे:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के माड में हुई नक्सली मुठभेड़ सुरक्षाबल द्वारा 29 नक्सलियों के मार गिराए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की पीठ थपथपाते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धी है।साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुठभेड़ को फर्जी करार दिये जाने पर कहा कि उनके पास फर्जी मुठभेड़ का कोई प्रमाण हो तो लाकर दिखाएं। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे गए हैं।

कांकेर में हुई इस नक्सली घटना के बाद सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय  अपने निवास पर बुधवार को मीडिया के साथ चर्चा कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में श्री साय ने  कहा कि, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता है। इसके लिए मैं जवानों को बधाई देता हूं। माओवादी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य में थे। इस बार बड़ी वारदात की कोशिश में थे, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य है बस्तर नक्सल मुक्त हो। नक्सलियों से वार्ता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, बार-बार हमारे गृह मंत्री बोल चुके हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर सकते हैं। सीएम होने के नाते मैं भी कहना चाहता हूं कि, शांति वार्ता के लिए हम तैयार हैं। उनके साथ भी न्याय किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में नक्सली मुठभेड़ को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल से सवाल पर उन्होंने कहा था कि, भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउंटर होते रहे हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को डरा धमका कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पिछले 4 महीने से डरा धमका कर गिरफ्तार किया जा रहा है। कवर्धा जिले में भी डराया धमकाया जा रहा हैं।  कवर्धा में दिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, हर चीज में प्रश्न चिन्ह खड़ा करना ठीक बात नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक को काल्पनिक कहा, यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है। कैसे उस पर सवाल उठा सकते हैं। यह घटना अगर फर्जी है तो प्रमाणित करें और सबूत दें।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!