नक्सलियों के ठिकानों से पहली बार मिला बुलडोजर:

post

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों को अबूझमाड़ में घेर लिया। अब तक इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। यूं तो नक्सलियों के ठिकानों से एके 47, इंसास राइफल समेत कई खतरनाक हथियार मिले हैं लेकिन जवानों को कुछ ऐसा भी दिखा जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, पहली बार इन नक्सलियों के ठिकानों से बुलडोजर बरामद किया गया है।

पहली बार बुलडोजर बरामद
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में जवानों की सर्चिंग अभियान अभी जारी है। खबर लिखते समय एनकाउंटर को शुरू हुए करीब चौबीस घंटे हो गए। लेकिन नक्सलियों की ओर से अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए। इसी के साथ हथियारों का जखीरा भी मिला। आगे बढ़ने पर उन्हें एक बुलडोजर दिखा, यह नक्सलियों के डेरे का ही बताया गया।

अधिकारी भी हैरान
जवानों ने बुलडोजर मिलने की जानकारी अधिकारियों को दी, जिसे सुनकर वे भी हैरान हो गए। जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर के बाद अभी भी जवान जंगल में मौजूद हैं। नक्सलियों की मौजूदगी भी उस इलाके में बताई जा रही है। बुधवार सुबह 6 बजे तक कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

अभी थमा नहीं एनकाउंटर
नक्सलियों को नारायणपुर में बड़ा नुकसान जरूर हुआ है पर कुछ अधिकारियों ने बताया कि सर्चिंग के दौरान मौके पर अभी भी नक्सली जवानों पर बीजीएल दाग रहे हैं। जिससे मौके पर नक्सलियों के मौजूद होने की खबर है। एसपी प्रभात कुमार जवानों के संपर्क में है। अभी जवानों की सकुशल वापसी बेहद महत्वपूर्ण है। लिहाजा एसपी समेत सभी अधिकारी जवानों की वापसी की रणनीति बना रहे है। ऐसे में यह एनकाउंटर बीते चौबीस घंटे से चल रहा है।

बुलडोजर जिला मुख्यालय तक पहुंचना चुनौती
नक्सलियों के डेरे में बुलडोजर मिलने के बाद उसे चला कर जिला मुख्यालय तक लाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। दरअसल, जवान जंगल-पहाड़ों का सहारा लेकर जंगली रास्तों से गुजरेंगे। ऐसे में बुलडोजर को ला पाना बेहद कठिन है।

3 महिला समेत मारे गए 10 में से दो की हुई पहचान
बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया मारे गए नक्सलियों में 3 महिला समेत 10 नक्सली शामिल हैं। इनमें से अब तक दो नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। दोनों की पहचान DVCM जोगन्ना व DVCM विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई है।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!