किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था की तारीफ की और कहा- ’वे संतुष्ट और खुश है’।
लापरवाही पाये जाने पर गोईन्दा का समिति प्रबंधक निलंबित।
रायपुर 09 दिसम्बर 2020/कलेक्टर रायपुर डाॅ.एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज आकस्मिक रूप से धान उपार्जन केन्द्र चम्पारण्य और गोईन्दा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के सभी किसानों को अपने पास बुलाया और रूबरू होकर उनसे धान खरीदी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सभी किसानों ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि वे इस व्यवस्था से संतुष्ट और खुश है। उनका धान अच्छे दामों पर बिक रहा है।
कलेक्टर ने इन किसानों को बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार तीन एकड़ से कम जोत वाले छोटे किसानों के धान खरीदने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। और उन्हें पहले टोकन देते हुए उनका समस्त धान एक बार में खरीदने के निर्देंश है। उन्होंने बताया कि सभी किसानों से उनकी पात्रता के अनुसार पूरा धान खरीदा जायेगा और इसके लिए किसानों के सूची भी चस्पा की गई है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देंश दिया गया हैं कि वे किसानों को धान की राशि तत्काल बैंक खाते के माध्यम से प्रदाय करें। कलेक्टर ने यह भी बिचैलियें और कोचिंया की जानकारी गोपनीय रूप से एस.डी.एम को प्रदाय करें, जिसे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
निरीक्षण के दौरान जहां चम्पारण्य में किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था की प्रति संतुष्टि और प्रसन्नता व्यक्त की गई, वहीं गोईन्दा केन्द्र में नमी मापक यंत्र खराब पाये जाने पर और कलेक्टर द्वारा टोकन के संबंध में प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा संतोषजनक जानकारी नहीं दिये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्टर ने इस अवसर पर समिति प्रबंधकों से स्टेंकिग की जानकारी ली और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर को स्टेंकिग की जांच करने को कहा। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने जांच में पाया की स्टेक क्रमांक 6 में नया बोरा 298, पुराना 292 कुल 590 बोरी की स्टेंकिग व्यवस्थित रूप से नहीं की गई है। तथा इस कारण गिनती में एक बोरी की कमी प्राप्त हो रही है। लापरवाही पाये जाने पर कलेक्टर के निर्देंश पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एन.आर.के. चन्द्रवंशी ने धान उपार्जन केन्द्र गोईन्दा के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री अनिल कुमार चन्द्राकर, लिपिकीय सहायक एवं फड़ प्रभारी श्री मनहरण लाल यादव तथा लिपिक श्री हुमन साहू को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया। इस केन्द्र का प्रभार पर्यवेक्षक श्री मानिकपुरी को सौपते हुए श्री गोवर्धन साहू को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक फड़ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Journalist खबरीलाल