रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार गुरू घासीदास जंयती 18 दिसम्बर मद्य निषेध दिवस के रूप में आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन ने बताया कि इस अवसर पर किसी जन प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रयास से यदि व्यापक सीमा में जन सामान्य द्वारा स्वेच्छा से मद्यपान छोड़ा जाता हैं, तो संबंधित जन प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, स्वयं सेवी संस्था को समाज कल्याण विभाग के निर्देंशानुसार समारोह आयोजित कर 10 हजार रूपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ भारतिदासन ने बताया कि इस अवसर पर जन सामान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह के साथ समुदाय के सहयोग से वृहद नशामुक्त्ति रैली का आयोजन, समारोह स्थल पर नशामुक्ति प्रदर्शनी एवं साहित्यों का वितरण, विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान, गोष्ठियां, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक प्रतियोगिताएँ, मद्य निषेध हेतु शपथ एवं संकल्प लिया जाना, नशामुक्त हुए व्यक्तियों का सम्मान, नशामुक्ति के लिए योग की भूमिका पर योग विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं योग का प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे।
कलेक्टर डॉ भारतिदासन ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

Journalist खबरीलाल