रायपुर। निगम-मंडलों के खाली पदों में नियुक्ति के लिए सूची फाइनल कराने
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया एक बार फिर जल्द आने वाले हैं।
निगम-मंडल, प्रधिकरण, आयोगों के खाली पदों की तुलना में दावेदारों की
संख्या काफी ज्यादा है। इस कारण जल्द ही सूची फाइनल करने के साथ ही उनकी
नियुक्ति कर दी जाएगी।
निगम-मंडल के खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने
से दावेदारों की बैचेनी बढ़ती जा रही है, क्योंकि अब भी उन्हें पद मिल गया
तो तीन साल तक कम से कम कुर्सी का सुख भोग पाएंगे। जैसे-जैसे सूची आने में
देर होगी, उनके लिए वह समय कम होता जाएगा। वहीं, संगठन चाह रहा है कि और
देर हो, इसकी वजह यह है कि संभावित नामों की चर्चा मात्र से कई दावेदार
असंतुष्ट हो गए हैं। ऐसे में संगठन को लग रहा कि सूची आने के बाद
असंतुष्टों की संख्या बढ़ जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सूची को फाइनल
कराने के लिए प्रदेश प्रभारी पुनिया जल्द ही रायपुर आएंगे और सूची को फाइनल
करने के बाद उसे जारी कर दिया जाएगा।

Journalist खबरीलाल