रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला
भेंडिय़ा गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में सर्व आदिवासी समाज द्वारा
आयोजित वीर मेला कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां उन्होंने आदिवासी समाज के
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर
सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएॅ दी। श्रीमती
भेंडिय़ा ने आदिवासी समाज के देवस्थल जाकर पूजा अर्चना भी की।
भेंडिया
ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने देश की
आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर
समाज के विकास एवं प्रगति के लिए कार्य करना है। राज्य सरकार आदिवासी समाज
के साथ है और समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने समाज के
विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है और योजनाएं बनायी है। जिसका लाभ
लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुराजी गॉव योजना के तहत् बनाए गए
गौठानों में विभिन्न प्रकार के आजीविका संवर्धन हेतु गतिविधियों का संचालन
महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की आर्थिक
स्थिति में बदलाव आया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी
नेताम, गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, कांकेर
विधायक व संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू,
सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि,
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे सहित सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Journalist खबरीलाल