रायपुर। सूबे में अब शराब तस्करी के लिए महंगी और लग्जरी गाड़ी का
उपयोग करने लगे हैं शराब तस्कर। रायपुर आबकारी विभाग ने गुरुवार को अवैध
रूप से तस्करी कर लाई जा 270 लीटर विदेशी ब्रांड की शराब को एक लग्जरी
गाड़ी से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में घेराबंदी कर चालक को
गिरफ्तार करने के साथ कार और शराब जब्त कर ली है। मामला कचना इलाके का है।
आबकारी
विभाग की टीम ने बताया कि किसी को शक न हो इससे बचने के लिए तस्कर महंगी
कारों का इस्तेमाल पिछले कुछ समय से कर रहे हैं।जिला आबकारी विभाग की टीम
को सूचना मिली थी कि कचना रेलवे ब्रिज के पास एक व्यक्ति कार में अवैध शराब
लेकर जाने वाला है। इस पर पहले से ही टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
इनपुट के आधार पर एक लग्जरी कार को रोककर उसकी जांच की गई। कार चालक धनराज
सिंह टीम को गोलमोल जवाब देता रहा। शक होने पर टीम ने कार की तलाशी
ली।.गाड़ी के अंदर से 30 पेटी में 270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई ।
जब्त की गई शराब की कीमत 1.80 लाख रुपए बताई गई है। शराब मध्य प्रदेश से
तस्करी कर लाई गई थी। आरोपी कर चालक धनराज सिंह से फिलहाल से पूछताछ की जा
रही है।

Journalist खबरीलाल