Breaking News

मुख्यमंत्री कोरिया को देंगे 212 करोड़ की लागत के 210 कार्याें की सौगात:

post

00 बैकुण्ठपुर में नवनिर्मित पॉलिटेक्निक भवन, कृषि महाविद्यालय भवन,
चिरमिरी के शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन, विद्युत उपकेन्द्र बहरासी का
होगा लोकार्पण
00 क्रेडा द्वारा 24.96 करोड़ की लागत से कराए गए सोलर पम्प और सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापना के कार्याें का होगा लोकार्पण
रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के
दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में
आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्याें
की सौगात देंगे। श्री बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80
निर्माण कार्याें का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130
कार्याें का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री लगभग 68 करोड़
21 लाख रूपए की लागत के जिन 80 कार्याें का लोकार्पण करेंगे उनमें लगभग 9
करोड़ रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में निर्मित नया पॉलिटेक्निक भवन, 4 करोड़
55 लाख रूपए की लागत से चिरमिरी में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन,
बैकुण्ठपुर में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से अधिकारियों-कर्मचारियों
हेतु निर्मित 44 भवन, मनेन्द्रगढ़ में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से
निर्मित 44 भवन, लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित कृषि
महाविद्यालय चेरूवापारा का भवन, 3 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित 2
बालक छात्रावास के भवन, क्रेडा द्वारा लगभग 24 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से
सिंचाई और पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर पम्प की स्थापना, सोलर हाईमास्ट लाइट
की स्थापना के कुल 10 कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री इनमें से भरतपुर-सोनहट
में 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से सिंचाई हेतु सौर सुजला योजना के
अंतर्गत 718 नग सोलर पम्प की स्थापना, भरतपुर सोनहट में ही पेयजल व्यवस्था
हेतु 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 53 सोलर ड्यूल पम्प स्थापना, 3 करोड़ 45
लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में प्रकाश व्यवस्था हेतु 81 सोलर
हाईमास्ट लाइट स्थापना, 18 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में पेयजल
व्यवस्था हेतु 3 आयरन शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना, 2 करोड़ 24 लाख रूपए की
लागत से मनेन्द्रगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत 118 सोलर पम्प की
स्थापना, 89 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर क्षेत्र में 134 सोलर पम्प की
स्थापना और भरतपुर-सोनहट क्षेत्र के बहरासी में 1 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत
से निर्मित 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण भी
करेंगे।

मुख्यमंत्री बैकुण्ठपुर में जिन कार्याें का भूमिपूजन करेंगे
उनमें 18 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से देवाडाड़-पेन्ड्री व्हाया मंगोरा
मार्ग पर बुधरा नदी पर बनने वाला उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग,
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 107 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बनने
वाली 15 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों में 15 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से
बनने वाली बैकुण्ठपुर-जुनापारा-कुडेली व्हाया आमापारा, चारपारास, सत्तीपारा
सड़क, 14 करोड़ 9 लाख रूपए लागत की पिपरिया सड़क-नागपुर रेल्वे
स्टेशन-सिरियाखोह-चिरईपानी सड़क, 12 करोड़ 24 लाख रूपए लागत की पेन्ड्री-महाई
व्हाया लोहारी सड़क, 11 करोड़ 52 लाख रूपए लागत की खाडा-एन.एच. रनई व्हाया
अमहर-चिरगुडा-तेन्दुआ सड़क, 11 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत कोथारी-पाराडोल
रेल्वे स्टेशन व्हाया पारसगढ़ी सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री 2 करोड़ 50 लाख
रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में बनने वाली वायरोलॉजी लैब के लिए भूमिपूजन

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner