रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर से सरगुजा संभाग के पांच
दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री बघेल 11 एवं 12 दिसम्बर को कोरिया जिले, 12
और 13 दिसम्बर को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने
के बाद 13 दिसम्बर को दोपहर बाद सरगुजा जिले के प्रवास पर जाएंगे।
निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस
ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे
कोरिया जिले के ग्राम घुघरा पहुंचेंगे। बघेल घुघरा में गौठान का अवलोकन तथा
मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.40 बजे से
1.10 बजे तक ग्राम बसवाही में नवीन पंचायत भवन सह उचित मूल्य की दुकान का
अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम बसवाही से दोपहर 1.15
बजे रवाना होकर 1.30 बजे कृषि महाविद्यालय चेरवापारा पहुंचेंगे और वहां पर
विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और
आमसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री बघेल दोपहर 2.35 बजे कृषि महाविद्यालय से
प्रस्थान कर ग्राम छिंदडाड पहुंचेंगे और वहां धान खरीदी केन्द्रों का
अवलोकन के पश्चात किसानों से चर्चा करेंगे। वे छिंदडाड से दोपहर 3.10 बजे
रवाना होकर 3.20 बजे सर्किट हाउस बैकुण्ठपुर पहुंचेंगे। श्री बघेल अपरान्ह
4.30 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर बैकुण्ठपुर स्थित झुमका बोट क्लब
पहुंचेंगे और फिश एक्वेरियम का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री
श्री बघेल शाम 5.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचने के उपरांत विभिन्न समाज
प्रमुखों और संगठन प्रमुखों से भेंट एवं चर्चा पश्चात रात्रि विश्राम
करेंगे।
मुख्यमंत्री 12 दिसम्बर को दोपहर 12.15 बजे बैकुण्ठपुर से
हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे गोदरीपारा चिरमिरी पहुंचेंगे और
उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल
गोदरीपारा से रवाना होकर 1.50 बजे पुलिस लाईन बलरामपुर पहुंचेंगे और
बलरामपुर के न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों के संगठन से भेंट
एवं चर्चा पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बघेल अगले दिन 13 दिसम्बर को
बलरामपुर में दोपहर 12.10 बजे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण
कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे और
वहां से 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे सरगुजा जिले
के तहसील मुख्यालय लुण्ड्रा पहंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम
में शामिल होने के बाद लुण्ड्रा से अपरान्ह 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा
रवाना होकर 3.40 बजे सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री अंबिकापुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Journalist खबरीलाल