Breaking News

मुख्यमंत्री ने कोरिया में 61 हितग्राहियों को वितरित की 3.23 करोड़ की सहायता राशि और सामग्री :

post

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के चेरवापारा स्थित कृषि
महाविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 61
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3 करोड़ 23 लाख रुपये की
सामग्री एवं आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया। श्री बघेल ने कृषि विभाग की
योजना में 15 कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए। इसमें 5 कृषकों को पावर
वीडर, 5 कृषक हितग्राहियों को सीडड्रिल एवं 5 हितग्राहियों को स्प्रिंकलर
वितरित किये गए।

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के
अंतर्गत विकासखण्ड बैकुंठपुर के श्री उज्जैन साहू एवं श्रीमती पूजा को 50
हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा विकासखण्ड खडग़वां की श्रीमती बालरूप
एवं श्रीमती तुलेश्वरी को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि वितरित की। मत्स्य
पालन विभाग के अंतर्गत 5 हितग्राहियों में प्रत्येक को आईस बाक्स सहित मोटर
साइकल वितरित की गई, जिसपर 24 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है तथा
4 हितग्राहियों को 1.50 लाख रुपये प्रत्येक के अनुसार कुल 6 लाख रुपये के
अनुदान पर मत्स्य आहार व सिफेक्स वितरित किये। साथ ही 4 मछुआ सहकारी
समितियों को जाल के लिए 3.5 लाख रूपए के चेक वितरित किये गए। इसी तरह श्रम
विभाग की योजना के अंतर्गत श्रीमती प्रतिमा और श्रीमती किरण केंवट को एक-एक
सिलाई मशीन एवं श्रीमती बिन्दु व श्रीमती नरेश को श्रमिक औजार का वितरण
किया गया।

राजस्व विभाग की योजना में श्री गंगा प्रसाद, श्रीमती श्याम
बाई, श्री राम नारायण और श्री राजमन पंडो को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
प्रदान की गई। इस तरह कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री श्री
बघेल द्वारा प्रदाय की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व राष्ट्रीय
ग्रामीण आजीविका मिशन इकाई (एनआरएलएम-बिहान) के तहत स्व सहायता समूहों को
आर्थिक रूप से सशक्त बनाने क्रेडिट बैंक लिंकेज के माध्यम से कुल 183
संगठनों को आजीविका गतिविधियों हेतु कुल 2 करोड़ 01 लाख रुपये का ऋण प्रदान
किया गया। इसी तरह चक्रिय निधि (आरएफ) स्व सहायता समूह के पाँच
हितग्राहियों को कुल  27.15 लाख रुपये के साथ ही समुदायिक निवेश कोष
(सीआईएफ) स्व सहायता समूह के पाँच संकुल स्तरीय संगठनों को वितरण सामग्री
समेत कुल 43.80 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई। पंचायत एवं ग्रामीण
विकास विभाग के अंतर्गत ही आपदा राहत कोष (वीआरएफ) के तहत पाँच विभिन्न
महिला ग्राम संगठनों को 13.20 लाख रुपए की अनुदान राशि दी गई। जिससे
स्वसहायता समूहों को गौठान ग्राम में आजीविका गतिविधियों के लिए सशक्त
बनाया जा सके। आजीविका गतिविधियों के लिए 3 महिला समूहों को ई-रिक्शा भी
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा
अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन
मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और आदिम
जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री
श्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक
श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक श्री विनय जायसवाल, चिरमिरी की
महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner