रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के
विभिन्न जिलों में प्राकृतिक आपदा से पीडि़तों को जिला कलेक्टर के माध्यम
से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही पांच प्रकरणों में
जशपुर जिले में 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व
पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जशपुर जिले की तहसील पत्थलगांव की श्रीमती मंगरी
कुंवर ठाकुर और ग्राम घरजियाबथान के श्री निर्मल कंूजूर की मृत्यु पानी
में डूबने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक
सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार से बगीचा तहसील के ग्राम खेडार निवासी
श्री डेमना राम तथा ग्राम सरईपाली के श्री सुखराम की मृत्यु पानी में
डूबने से होने पर तथा फरसाबहार तहसील के भेलवा निवासी तरसीसियुश लकड़ा की
मृत्यु सर्प दंश से हो गई थी, मृतकों के पीडि़त परिजनों को चार-चार लाख
रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Journalist खबरीलाल