रायपुर। सराईपाली के पराजित भाजपा प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य श्यामलाल
तांडी की जाति प्रमाण पत्र की फाइल कलेक्टोरेट से गायब हो गई है। इस पूरे
मामले में एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है, और दो की एक वेतन वृद्धि
रोक दी गई है।
तांडी वर्तमान में जिला पंचायत के सदस्य भी हैं। वे
महासमुंद जिले के बसना के रहने वाले हैं। ग्राम झालपानी के सेतराम ने
श्यामलाल तांडी के स्थाई जाति प्रमाण पत्र में संलग्न सभी अभिलेखों और
दस्तावेजों की प्रतिलिपि चाही थी।
तांडी अनुसूचित गाड़ा जाति के बताए जाते
हैं, और इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें भाजपा ने सराईपाली विधानसभा से
टिकट भी दी थी। मगर वे हार गए। सेतराम ने तांडी की जाति प्रमाण पत्र को
लेकर सवाल उठाए हैं। उन्हें जाति प्रमाण पत्र नहीं उपलब्ध कराया गया, तो
हाईकोर्ट में याचिका दायर की। प्रकरण अभी लंबित है। इस पूरे मामले पर
खोजबीन शुरू हुई। यह पाया गया कि जाति प्रमाण पत्र से संबंधित अभिलेख गायब
है। इस पूरे मामले में अपर कलेक्टर ने कर्मचारियों की लापरवाही मानते हुए
प्रदीप कुमार उपाध्याय सहायक ग्रेड-3 लिपिक को निलंबित कर दिया है। साथ ही
दो कर्मचारी रचना गार्डिया और शीतला तिवारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के
आदेश दिए हैं।

Journalist खबरीलाल