रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कालोनी
के कमरे में 10 दिसंबर को हुई गार्ड की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली
है। मृतक गार्ड की पत्नी कंचन शुक्ला ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिल इस
वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार
कर लिया है। पत्नी ने पुलिस की पूछताछ में अपने एक पुरुष मित्र के साथ
हत्या करना कबूला है।
फिलहाल दूसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश में
पुलिस टीमें लगाई गई हैं। कातिल पत्नी ने बताया कि उसके पति के साथ काफी
लंबे समय से अच्छे संबंध नहीं थे, दोनों अलग रहते थे। आठ दिसंबर को वह
परिवारवालों को बिना बताए रीवा से रायपुर अपने मित्र हरिओम कुशवाहा के साथ
पहुंची और पति से मिलने पहले उसके कार्य स्थल पर गई, जहां से तीनों
बीएसयूपी स्थित गार्ड के निवास पर पहुंचे।आरोपित ने पुलिस को बताया की पति
ने उसके गले मे पहने हुए लाकेट को छीनने की कोशिश की, जिस पर उसकी हाथापाई
शुरू हुई। इसी बीच आरोपित पत्नी और उसके साथी हरिओम ने दीवाल पर मृतक का सर
मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों आरोपी मकान
में ताला लगाकर वापस रीवा चले गए और परिवारवालों को भ्रमित करने के लिए 10
दिसंबर को मृतक के ही मोबाइल से फोन कर सूचना दी कि मृतक के कमरे के बाहर
उसका मोबाइल पड़ा है और अंदर वह संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा हत्या का अपराध
दर्ज किया था। आरोपी पत्नी को साइबर सेल व डीडी नगर थाना पुलिस टीम ने धर
दबोचा।

Journalist खबरीलाल