Breaking News

news bilaspur:: छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डों के विकास का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा:

post

  बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डों के
विकास का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा है। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने
नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पूछा है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र
बस्तर और अंबिकापुर में हवाई सुविधा को लेकर केंद्र सरकार की योजना है या
नहीं। इन क्षेत्रों में विमानतल के विस्तार को लेकर योजना बनाई जा रही है
या नहीं। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों
बिलासपुर,जगदलपुर व जशपुर को शामिल करते हुए हवाई सुविधा के नक्शे में
शामिल किया है। बिलासपुर के चकरभाठा हवाई पट्टी को विस्तारित करते हुए
प्रथम चरण में टू सी श्रेणी का लाइसेंस एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने जारी
किया था। रनवे सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही चकरभाठा एयरपोर्ट
को थ्री सी श्रेणी का लाइसेंस जारी किया गया। इसके साथ ही निजी विमानन
कम्पनी एलायंस एयर को हवाई सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभी प्रयागराज जबलपुर व दिल्ली के लिए निजी विमानन कंपनी के द्वारा यात्रा
की सुविधा दी जा रही है।

बिलासा विमानतल के उन्नयन को लेकर पूछे सवाल

बीते सत्र के दौरान राज्यसभा सदस्य तन्खा ने बिलासपुर स्थित बिलासा
एयरपोर्ट को थ्री सी से फोर सी श्रेणी में उन्नयन का मुद्दा भी उठाया था।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक प्रकरण में बहस के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के बैनर तले राघवेंद्रराव सभा भवन में आयोजित
धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। समिति के
पदाधिकारियों को दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात भी कराई थी।

मंत्री सिंधिया ने दी थी जानकारी

रूस
यूक्रेन युद्ध के चलते यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे चिकित्सा छात्रों को केंद्र
सरकार ने आपरेशन गंगा के जरिये स्वदेश वापसी कराई है। छत्तीसगढ़ के अलग—अलग
शहर के छात्र भी शामिल रहे हैं। बीते महीने यूक्रेन से आपरेशन गंगा के
जरिये दिल्ली पहुंचे अंबिकापुर के चिकित्सा छात्रों से नागरिक उड्डयन
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान सिंधिया
ने अंबिकापुर में हवाई सुविधा विस्तार की केंद्र सरकार की योजना की
जानकारी दी थी।

तन्खा ने राज्यसभा में पूछे ये सवाल

  • क्या
    छत्तीसगढ़ के बस्तर और अंबिकापुर में हवाईअड्डे स्थापित करने की योजना है
    ताकि क्षेत्र में क्षेत्रीय संपर्क और पर्यटन उपलब्ध कराया जा सके। यदि
    हां, तो तत्संबंधी ब्योरा क्या है;

  • क्या उपरोक्त शहर उड़ान योजना का हिस्सा हैं। यदि हां, तो इन हवाई अड्डों
    को स्थापित करने की समय-सीमा क्या है। यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner