Breaking News

National : बाबा आमटे की पोती ने जहरीला इंजेक्‍शन लगाकर की खुदकुशी, ट्रस्‍ट पर लगाए थे गंभीर आरोप.:

post

चंद्रपुर (महाराष्‍ट्र) : समाजसेवी बाबा आमटे की पोती और वरिष्‍ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ शीतल आमटे-करजगी ने सोमवार को आत्‍महत्‍या कर ली। शीतल आमटे महारोगी सेवा समिति (कुष्‍ठ सेवा समिति), वरोरा की सीईओ थीं। खबरें हैं कि उन्‍होंने आनंदवन के अपने निवास पर जहरीला इंजेक्‍शन लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से तनावग्रस्‍त थीं। महाराष्‍ट्र टाइम्‍स के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्‍होंने आनंदवन के कुष्‍ठ सेवा समिति में चल रहे कामकाज, ट्रस्‍टी और कार्यकर्ताओं पर एक फेसबुक लाइव के जरिए गंभीर आरोप लगाए थे।

हालांकि दो घंटे बाद ही वह फेसबुक लाइव डिलीट कर दिया गया। इस फेसबुक लाइव के बाद काफी बहस हुई और बाद में आमटे परिवार की ओर से एक बयान जारी करके इन आरोपों से इनकार किया गया। सोमवार की सुबह उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल से 'वॉर ऐंड पीस'
नाम की एक पोस्‍ट की थी। शीतल आमटे को जनवरी, 2016 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा 'यंग ग्लोबल लीडर 2016' के रूप में चुना गया था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner