00 साढ़े तीन लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
रायपुर। जिले
में पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस
दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की यानी पोलियो
की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके
तहत टीकाकरण केंद्रों में 17 जनवरी को बूथ पर व 18 और 19 जनवरी को घर- घर
जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा
दवा पीने से वंचित न रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल परसाई ने बताया
इस बार जिले में लगभग 3.50 लाख से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।
जिले में 1,370 से अधिक बूथ बनाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यों
की टीम रहेगी। इस टीम द्वारा बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी और 18 व
19 जनवरी को किसी कारणवश पोलियो की दवा पीने से छूटे बच्चों को घर- घर
जाकर पल्स पोलियो टीम द्वारा पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो
अभियान के बारें में अभी से प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को तेज करने के
निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए लोगों को शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) के
माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दीवार लेखन, बैनर, पोस्टर्स
का प्रयोग कर जागरुकता बढाने का काम होगा। अभियान को सुचारू रूप से संचालित
करने केलिए बूथ संचालित होंगे, जहां दो पृथक कक्ष एवं शौचालय इस कार्य के
लिए आरक्षित रखे जाएंगे।
डॉ. परसाई ने कहा पल्स पोलियो अभियान को सफल
करने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी
संचालित किए जाने के लिए कहा गया है। विशेष रुप से हाई रिस्क एरिया जैसे
रेलवे बस्ती, घुमन्तु परिवार, ईंट भ_ा, शहरी बस्तियों आदि का चिन्हांकन
किया जाएगा व ऐसे क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान के लक्षित बच्चों तक
पहुंच बनाकर उनको पोलियो की दवा दी जाएगी ताकि कोई बच्चा ना छूटे और सभी
चिन्हांकित पोलियो बूथ पर पोलियों की दवा निर्धारित समय पर पिलाई जा सकें।

Journalist खबरीलाल