Breaking News

news kushinagar:: आंंखों के सामने चार बच्‍चों की मौत, मां का रो रोकर बुरा हाल:

post

कुशीनगर. उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार को
एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक मां के 4 जिगर के
टुकड़े टॉफी खाने के बाद एक साथ काल के गाल में समा गए । जिसने भी इस घटना
के बारे में सुना वो सहम गया। कुशीनगर के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर
के सिसई टोला में जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत
हो गई।

घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आंंखों के सामने बच्‍चों की मौत
होते देख मां का रो रोकर बुरा हाल है। उसके होठों पर सिर्फ हाय रे मेरा
बाबू, ओ मेरा बाबू रे और आंखों में आंसुओं की धार है। बच्‍चों की मौत से
पूरा गांव स्‍तब्‍ध है।

स्‍वजनों ने बताया कि सुबह सात बजे जब बच्‍चे सोकर उठे तो घर के बाहर
उन्‍होंने कुछ टाफी और सिक्‍के पड़े देखे। टाफी देख बच्‍चों ने उसे फौरन
उठाया और खा ल‍िया। टाफी खाने के कुछ देर बाद ही बच्‍चे बेहोश होकर जमीन पर
गिर पड़े।

इससे पहले क‍ि कोई कुछ समझ पाता स्‍वजन आननफानन बच्‍चों को लेकर
अस्‍पताल भागे लेक‍िन रास्‍ते में ही मासूमों की सांसें थम गईं। अस्‍पताल
पहुंचने पर डाक्‍टर ने चारो बच्‍चों को मृत घोषित कर द‍िया। स्‍वजनों ने
बताया कि टाफियां इस कदर जहरीली थीं कि रैपर पर बैठ रही मक्खियां भी मर रही
थीं। टॉफी के रैपर पर गोल्ड आलमंड चाकलेट डिलाइट लिखा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। इसी के साथ
उन्‍होंने अध‍ि‍कार‍ियों को घटना की जांच के आदेश देते हुए पीडि़त पर‍िवार
की हर संभव मदद करने का आदेश दिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner