Breaking News

बालाघाट में पुलिस ने आठ-आठ लाख की दो इनामी महिला नक्सली को मार गिराया:

post

राजनांदगांव। मध्यप्रदेश पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा
बालाघाट जिले से लगे जंगला में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने
दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गये दो महिला नक्सली है जिनके ऊपर पुलिस
ने आठ-आठ लाख रुपये इनाम की घोषणा की हुई थी। जिनमें से एक छत्तीसगढ़ के
बीजापुर और दूसरी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली थी। मारे गये
नक्सलियों के पास से बंदूक व कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस कप्तान
अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस को ठोस सूचना मिली थी कि जंगल में नक्सली
आये है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने उनके खिलाफ योजनाबद्ध
ढंग से कार्यवाही करते हुए सर्चिंग पर निकले हुए थे। इसी बीच शुक्रवार की
देर रात करीब 11.30 बजे के करीब लांजी पुलिस डिवीजन के किरनापुर के जंगल
में हुई जिसमें आठ-आठ लाख रुपए के दो इनामी ेमहिला नक्सलियों को ढेर कर
दिया। बताया गया कि रात में गश्त में निकले बालाघाट पुलिस के जवानों का
मलाजखंड दलम के नक्सलियों के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर
नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी
नक्सलियों पर गोलीबारी की। करीब घंटेभर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल
का फायदा उठाकर भाग गए।

घटनास्थल का मुआयना करने पर दो महिला नक्सलियों
का शव मिला। मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त सावित्री उर्फ आयते (24)
और शोभा पति उमेश गावड़े (30) के रूप में पुलिस ने की है। सावित्री के शव
के पास से पुलिस ने एक इंसास रायफल भी बरामद की है। सावित्री मूल रूप से
छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह मलाजखंड दलम
में एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय थी। इसी तरह शोभा गढ़चिरौली की
रहने वाली है। वर्तमान में वह मलाजखंड दलम की एरिया कमेटी मेंबर के रूप में
सक्रिय थी। इससे पहले वह दर्रेकसा दलम की भी सदस्य रही है। पुलिस ने उसके
शव के पास से 12 बोर की एक बंदूक बरामद की है। दोनों महिला नक्सलियों के
पास से कुछ और सामान पुलिस ने बरामद किया है।

आंतरिक सुरक्षा सलाहकार
के. विजय कुमार ने तीन दिन पहले ही यहां छत्तीसगढ़ से लगे मध्यप्रदेश के
सीमावर्ती क्षेत्र के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के
खिलाफ आक्रमक रणनीति तय की थी। पुलिस इसे बड़ी सफलता के रूप में देख रही
है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner