Breaking News
Recepie post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,March 30,2022

गर्मियों में थकान और हीट स्ट्रोक जैसी तमाम परेशानियों से बचाएगा तरबूज का जूस, जानिए इसके 5 बड़े फायदे:

post

तरबूज तमाम मिनरल्स का खजाना है. गर्मियों में तरबूज या इसके जूस को
नियमित रूप से लेने से शरीर की तमाम परेशानियों में राहत मिलती है. यहां
जानिए गर्मियों में ​तरबूज का जूस पीने के 5 बड़े फायदे.

गर्मियों में थकान और हीट स्ट्रोक जैसी तमाम परेशानियों से बचाएगा तरबूज का जूस, जानिए इसके 5 बड़े फायदे

तरबूज के जूस के फायदे

गर्मी का मौसम (Summer Season)
शुरू हो चुका है. मौसम के हिसाब से शरीर की मांग भी बदल जाती है. सर्दी के
मौसम में शरीर गर्म चीजों की मांग करता है, वहीं गर्मी में शरीर के तापमान
को बैलेंस रखने के लिए ठंडी और पानीदार चीजों की जरूरत होती है. यही कारण
है कि विशेषज्ञ गर्मियों में लिक्विड डाइट (Liquid Diet) ​अधिक से अधिक लेने की सलाह देते हैं. इस मौसम में तरबूज और इसका जूस (Watermelon Juice) आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. तरबूज
में 92 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को तरावट देने का काम करता है. साथ ही
इंस्टेंट एनर्जी देता है. यहां जानिए गर्मियों में तरबूज और इसके जूस से
शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं.

पेट के लिए फायदेमंद

तरबूज में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, इस कारण ये फल ग​र्मी के
कारण होने वाली पेट की समस्याओं में राहत देता है और पाचन तंत्र को मजबूत
करता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल हाइड्रेट
शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं और थकान व सुस्ती को दूर करते हैं.

लू से बचाता

गर्मी के दिनों में लू लगने का डर रहता है, लेकिन तरबूज इस रिस्क को
काफी कम कर देता है. अगर आप रोजाना तरबूज खाते हैं या इसका जूस पीते हैं तो
शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आपका शरीर हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं
से बचा रहता है.

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते हैं तो भी तरबूज का जूस आपके लिए मददगार
हो सकता है. रोजाना तरबूज का जूस पीने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व
मिल जाते हैं, जिससे शरीर थकान और कमजोरी महसूस नहीं करता. साथ ही वजन कम
करता है.

दिल के लिए अच्छा

तरबूज को दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें पोटैशियम और
मैग्नीशियम पाया जाता है जो रक्तवाहिकाओं के लिए अच्छा होता है. इसमें
मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और अमीनो एसिड
​हार्ट अटैक के रिस्क को घटाता है.

किडनी को रखता सेहतमंद

तरबूज का जूस पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, इसलिए
इसे किडनी की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. साथ ही शरीर डिटॉक्सीफाई
होने से त्वचा भी चमकदार बनती है. तरबूज का जूस स्किन को तरोताजा बनाता है
और बुढ़ापे के प्रभाव से बचाकर रखता है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner