Breaking News

मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा- बघेल:

post

00 मुख्यमंत्री के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़,सोशल मीडिया में अपलोड की फोटो
00 कोविड नियमों का पालन करते हुये वर्चुअल मैराथन का अनूठा आयोजन
रायपुर।

मुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ दौड़ा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल
पूरा होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में  इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने टी
शर्ट पहनकर दौड़ लगाई और अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। मुख्यमंत्री
के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ इस मैराथन में  शामिल हुआ। प्रदेश के सभी हिस्सों
में हर वर्ग और उम्र के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

वर्चुअल मैराथन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा
कि मेरे साथ मेरे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है
आप भी दौड़े।
प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत,  स्कूल
शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर,
महिला एवं बाल विकास  श्रीमती अनिला भेडिय़ा, आबकारी मंत्री श्री कवासी
लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल मैराथन में भाग लिए। राजधानी
रायपुर में मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री डी एम
अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री
राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और
प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल हुए। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण
विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार इस वर्चुअल मैराथन
दौड़ का आयोजन किया गया।

वर्चुअल मैराथन -बात हे अभिमान के
छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के थीम पर,रन विथ छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या
में लोगों ने भागीदारी की। 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लिए पंजीयन
कराया है। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी
निभाई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बड़े ही उत्साह से दौड़े। इस वर्चुअल
मैराथन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि प्रदेशवासियों इसमें कोविड-19 के
नियमों का पालन करते हुए सहभागी बने। कहीं भी भीड़ किये बिना लोग अपने घरो,
उद्यान, मैदान, सड़क सहित अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते
दौडें रहे हैं और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो हैशटैग फेसबुक
व ट्वीटर पर अपलोड कर रहे हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner