Breaking News

गार्ड की हत्या करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार:

post

रायपुर। गार्ड के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो दिनों के भीतर ही
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी कंचन
शुक्ला को एक दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और आज फरार आरोपी
हरिओम कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि कातिल
पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसके पति के साथ काफी लंबे समय
से अच्छे संबंध नहीं थे, दोनों अलग रहते थे। आठ दिसंबर को वह परिवारवालों
को बिना बताए रीवा से रायपुर अपने मित्र हरिओम कुशवाहा के साथ पहुंची और
पति से मिलने पहले उसके कार्य स्थल पर गई थी। वहां से तीनों बीएसयूपी स्थित
गार्ड के निवास पर पहुंचे। पति ने उसके गले मे पहने हुए लाकेट को छीनने की
कोशिश की।
इस पर उसकी हाथापाई शुरू हुई और इसी बीच आरोपित पत्नी और
उसके साथी हरिओम ने दीवाल पर मृतक का सर मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो
गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मकान में ताला लगाकर वापस रीवा चले आए और
परिवारवालों को भ्रमित करने के लिए 10 दिसंबर को मृतक के ही मोबाइल से काल
कर सूचना दी कि मृतक के कमरे के बाहर उसका मोबाइल पड़ा है और अंदर वह
संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner