आगरा । बाह और पिनाहट के बीहड़ के गांवों में चल रहे हेलो गैंग के 50
सदस्यों की तलाश में छह राज्यों की पुलिस है। ये साइबर अपराधी इन राज्यों
के 5000 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। इसके लिए नौकरी दिलाने और
युवतियों से दोस्ती कराने का झांसा देते हैं। राज्यों की पुलिस ने आगरा
पुलिस से संपर्क किया है। आगरा पुलिस पहले से इनकी तलाश में है, लेकिन ये
हाथ नहीं आए हैं। आगरा जोन में मथुरा के टटलू गिरोह के बाद यह सबसे बड़ा
गिरोह बन गया है। दोनों का काम करने का तरीका लगभग एक जैसा है।
आगरा
पुलिस को राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात से
हेलो गैंग की शिकायतें मिली हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और गुजरात से
आए हैं। पंजाब में पिछले महीने ही गिरोह ने खिलाडिय़ों के साथ ठगी की थी।
तब तीन अपराधी पकड़े गए थे। राजस्थान और मध्य प्रदेश में दो महीने पहले
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की थी। इन राज्यों की पुलिस खुद भी दबिश दे रही
है और आगरा पुलिस से सहयोग मांग रही हैं। इस गिरोह के अपराधियों ने पिछले
तीन साल में ही 5000 लोगों को ठगा है।

Journalist खबरीलाल