Breaking News

news raipur:: आज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद वहां प्रचार का मोर्चा संभालेंगे:

post

रायपुर। कांग्रेस हर हाल में खैरागढ़ का उपचुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। संगठन के साथ जिम्मेदारी दी गई अन्य नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद वहां प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। शुरुआत छुईखदान इलाके से हो रही है। यह भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का गृह क्षेत्र है। अगले छह दिनों में विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभा प्रस्तावित है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर बाद 2.30 बजे छुईखदान क्षेत्र के बकरघट्टा पहुंचेंगे। यहां एक जनसभा होनी है। उसके बाद साल्हेवारा में उनकी एक जनसभा होगी। सोमवार को ही उनकी तीसरी चुनावी जनसभा पैलीमेटा गांव में होगी। 2018 के आम चुनाव के बाद सत्ता में आई कांग्रेस तीन उप चुनाव जीत चुकी है। ऐसे में खैरागढ़ विधानसभा का उप चुनाव साख का सवाल बना हुआ है।
कांग्रेस को पता है कि कुछ खामियों के कारण 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। नगरीय निकाय चुनाव में भी खैरागढ़ में कांग्रेस आशातीत सफलता हासिल नहीं कर पाई। मंत्रियों व संगठन पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी खुद वहां गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner