Breaking News

छत्तीसगढ़ में अब भी कोरोना से हर रोज औसतन 18 लोगों की हो रही मौत:

post

रायपुर। Corona Pandemic: कोरोना संक्रमण के साथ मौत
के मामले आज भी थम नहीं रहे हैं। दिसंबर महीने में 13 दिनों में हर दिन
औसतन 18 लोगों की जान संक्रमण की वजह से गई है। इसमें अधिकांश मरीज पहले
से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। वहीं, संक्रमण के मामलों को देखें तो
प्रतिदिन 1,515 नए मरीज और 1,541 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

चिकित्सा
विशेषज्ञों के अनुसार, अभी कोरोना संक्रमित जितने भी मरीज अस्पताल पहुंच
रहे हैं उनमें सांस, हृदय, फेफड़े, लिवर, कैंसर, टीबी समेत अन्य बीमारियां
से भी पीड़ित रहते हैं। वहीं , सिर्फ कोविड के मामलों में ऐसे मरीज पहुंचते
हैं, जिनमें संक्रमण की समस्या अधिक है। कम लक्षण या बिना लक्षणों वाले
मरीजों को होम आइसोलेशन के माध्यम से इलाज दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के सात जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के
सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसमें राजधानी में तो संख्या जहां 50 हजार
के करीब पहुंच गई है। बाकी छह जिलों में कोरोना के मामले 20 हजार पार करने
की कगार पर हैं। राज्य में सामने आए कुल केस में इन आठ जिलों में ही
संक्रमण और मौत के आंकड़े सबसे अधिक आ रहे हैं।

इस मामले में राज्य नोडल अधिकारी कोरोना नियंत्रण अभियान डा. सुभाष पांडेय
ने बताया कि कोरोना के मामलों में अभी वही मामले ज्यादातर अस्पताल पहुंच
रहे हैं, जिनकी स्थिति काफी चिंताजनक है। कम लक्षण या बिना लक्षण वाले
मरीजों होम आइसोलेशन के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। पहले से बीमार
व्यक्तियों के लिए स्थिति चिंताजनक है। दरअसल, संक्रमित होने के बाद ऐसे
मरीजों की हालत काफी तेजी से बिगड़ती है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner