00 माकपा ने घेरा रिलायंस का दफ्तर
रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता
रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कृषि कानून के विरोध में
अपने रिलायंस जियो के मोबाईल नंबर को पोर्ट करते हुए इसकी जानकारी सोशल
मीडिया पर साझा की।
सोशल मीडिया पर किए गये पोस्ट में उन्होंने लिखा,
कि हमारे देश के किसान भाइयों ने जिओ और अडाणी की चीजों के बहिष्कार करने
की मांग की है। उनके इसी आह्वान को स्वीकारते हुए मंगलवार को मैंने अपने
जिओ सिम को पोर्ट कराकर एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनके विरोध का समर्थन
किया है।
संयुक्त मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकारों में उच्च शिक्षा
मंत्री रहे सबसे अनुभवी विधायकों में से एक सत्यनारायण शर्मा ने अपनी सोशल
मीडिया पोस्ट के साथ हेश एसयूपीपीओआरएफएआरएमईआरएस हेश बीओवॉयसीओटीटी
रिलायंस प्रोडक्ट और बीओवॉयसीओटीटी अडाणी अंबानी हैशटैग का प्रयोग किया है।
सत्यनारायण शर्मा के इस मुहिम में जुडऩे के साथ दूसरे नेताओं ने भी
बहिष्कार का समर्थन शुरू कर दिया है। कई नेताओं ने रिलायंस और अडानी समूह
के उत्पादों के बहिष्कार की बात कही है।
इधर, माकपा, एसएफआई, नवजवान
सभा, इंटुक, एटक, सीटू, राज्य, केंद्र, बीमा कर्मियों तथा इप्टा के
कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रायपुर में पंडरी स्थित रिलायंस फाइनेंस
कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वहां रिलायंस
जिओ का सिम जलाकर आम जनता से अंबानी, अडाणी के उत्पादों का बहिष्कार करने
की अपील की। प्रदर्शन में सीटू के राज्य सचिव धर्मराज महापात्र, इंटक के
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, समीर पांडे, एसएफआई के राजेश अवस्थी, नवजवान सभा
के मोहम्मद साजिद रजा आदि शामिल हुए।

Journalist खबरीलाल