Breaking News

गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते ही अकाउंट से उड़े 76 हजार:

post

नोएडा। ई-कॉमर्स के देश में बढ़ते कारोबार के साथ ही जालसाज भी तरह-तरह के
हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे लोगों को यह समझ नही आ रहा हैं कि इसका सामना
वो कैसे करे । नोएडा से ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है, जहां जालसाजों ने
अलग-अलग तरह से ठगी करते हुए दो लोगों के अकाउंट से 76 हजार रुपये निकाल
लिए है। दोनों ही पीडि़तों ने नोएडा स्थित थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज
करायी है।
बजा दे कि ठगी के शिकार दोनों ही लोगों ने इंटरनेट से कस्टमर
केयर का नंबर निकाला था, जो फर्जी निकला। ऑनलाइन ठगी का केस सामने आते ही
पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है, सेक्टर 18 के रहने वाले एक शख्स ने
बीते दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट से एक ब्लूटूथ हेडफोन ऑर्डर किया था।

ऑर्डर
की डिलिवरी नहीं मिलने पर उन्होंने इंटरनेट से कंपनी के कस्टमर केयर
कर्मचारी का नंबर ढूंढा, नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि,
कुछ देर बाद उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का
कर्मचारी बताया और कहा, अगर सामान की डिलिवरी चाहते हैं तो उनके अकाउंट में
एक रुपया ट्रांसफर करना होगा। ऐसा करते ही कुछ देर बात उनके अकाउंट से
करीब 50 हजार 698 निकल गए, अब आरोपी उनका फोन नहीं उठा रहा है।
दूसरा
मामला नोएडा के सेक्टर 15 में रहने वाले एक शख्स से जुड़ा है,उन्होंने एक
शख्स को ई वॉलेट के जरिये तीन सौ रुपये ट्रांसफर किए थे। जब अकाउंट में
रुपये नहीं पहुंचे तो उन्होंने गूगल के जरिये कस्टमर केयर कर्मचारी का नंबर
निकाला और फोन किया। इस दौरान आरोपी ने उनसे एटीएम संबंधित गोपनीय जानकारी
मांग ली। कुछ देर बाद उनके अकाउंट से पांच बार में 25 हजार 552 निकल गए
,फिलहाल पुलिस दोनों पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner