Breaking News

अगले हफ्ते आएगा OnePlus Ace स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग:

post

नई दिल्लीवनप्लस आजकल अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace को लॉन्च करने की तैयारी
करने में लगा है। बीते कुछ हफ्तों से कंपनी का यह फोन काफी चर्चा में है।
अफवाह है कि 3C सर्टिफिकेशन और गीकबेंच पर PGKM10 मॉडल नंबर वाले
जिस डिवाइस को देखा गया था, वह मार्केट में OnePlus Ace के नाम से ही लॉन्च
होगा। इसी बीच कंपनी ने भी कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus Ace स्मार्टफोन
चीन में 21 अप्रैल की शाम 7.30 बजे लॉन्च होने को तैयार है। 

कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को एक पोस्टर शेयर करके कन्फर्म किया।
हालांकि, इसमें फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी
नहीं दी गई है। शेयर किए गए पोस्टर में केवल फोन के डिजाइन को देखा जा सकता
है। पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि फोन के रियर में बाईं तरफ एलईडी
फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट दिया गया है। इसके अलावा कैमरा यूनिट के
नीचे कई सारी वर्टिकल लाइन दी गई हैं, जो इस फोन को बेहद खास लुक देती
हैं। 

कंपनी का यह फोन फ्लैट एज और राइट साइड पावर बटन के साथ आने वाला है।
शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया
गया है। फोन को कंपवी ब्लैक और  ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। कुछ
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वनप्लस Ace पिछले महीने लॉन्च हुए
Realme GT Neo 3 का रीबैज्ड वर्जन होगा।

वनप्लस Ace के फीचर और स्पेसिफिकेशन (संभावित)

फोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ रेजॉलूशन
वाला डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। यह फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और
512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें
डाइमेंसिटी 8100 चिपसेट मिलने की संभावना है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा
सेटअप ऑफर कर सकती है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
मिलने की उम्मीद है। फोन 4500mAh की बैटरी और 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग के
साथ आ सकता है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner