Breaking News

News Mumbai:: बेटे के साथ कार में स्पॉट हुईं करीना कपूर, पपराजी को देखते ही हाथ हिलाने लगे जेह:

post

मुंबई , करीना कपूर को हाल ही में पूरे परिवार के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में देखा गया। कपल की हल्दी सेरेमनी से लेकर शादी तक में करीना के लुक ने खूब वाहवाही बटोरी। उनके साथ सैफ अली खान, तैमूर और जेह भी थे। शादी के फंक्शंस  खत्म होने के बाद कपूर परिवार के सदस्य अपनी रोजमर्रा की रूटीन में दिखे। रविवार को करीना कपूर को पपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया। उनके साथ छोटे बेटे जहांगीर अली खान भी थे। रणबीर और आलिया की शादी के बाद यह करीना का पहला अपीयरेंस है।

पपराजी को देखकर हिलाया हाथ
करीना कपूर को मुंबई में कार में स्पॉट किया गया। वह जेह को गोद में बिठाए हुए थीं। इसी बीच जेह कार की विंडो से पपराजी को देखते हैं। करीना जेह को अंदर की ओर करती हैं लेकिन जेह फिर से विंडो की बढ़ते हैं और अपना हाथ दिखाते हैं।  

पसंद कर रहे वीडियो
फैन्स को जेह का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे उसके एक्सप्रेशंस से प्यार है। एक यूजर कहते हैं, ‘क्यूटी।‘ एक ने कहा, ‘करीना कभी भी दूसरे सेलिब्रिटीज की तरह अपने बच्चों को छुपाती नहीं हैं। वह अपनी जिंदगी नॉर्मल रखती हैं।‘
फैमिली फोटो की थी शेयर
करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर-आलिया की शादी की एक फैमिली फोटो शेयर की थी। उनके साथ सैफ अली खान, तैमूर और जेह थे। करीना ने बताया था कि सभी को एक साथ कैमरे पर पोज दिलाना कितना मुश्किल है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner