Breaking News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:

post

दुर्ग 21 दिसंबर 2020। एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या
से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। हत्या करने की नीयत से घुसे आरोपियों
ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर पत्थरों से ताबाड़तोड़ हमला कर दिया है।
घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक नाबालिग बच्चा
गंभीर है। साथ ही परिवार के दो लापता पिता पुत्र का शव पानी टंकी में मिला
है।

जानकारी के मुताबिक घटना अमलेश्वर थाना से लगे गांव खुडमुड़ा की है। बीती
रात जब गांव के सोनकर परिवार के पांच सदस्य अपने घर में सो रहे थे, तभी
अज्ञात हमलावार घर में घूसकर उन  पर ताबाड़तोड पत्थरो से वार करना शुरू कर
दिया। घटना में सास दुलारी सोनकर 55 वर्ष, बहु कीर्ति सोनकर 27 साल की मौके
पर ही मौत हो गयी। वहीं 11 साल के नाबालिग बच्चे के भी सिर पर गंभीर चोट
आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर इस खौफनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की
टीम पहुंची हुई है। घर के दो महिलाओं का शव घर के अलग अलग जगहों में पाया
गया है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को किसी करीबी ने अंजाम दिया होगा।
वहीं घटना के बाद से ही परिवार के दो सदस्य पिता और पुत्र गायब बताये जा
रहे थे अब दोनों  का शव घर के ही पानी टंकी में पाया गया है। बताया जा रहा
है मृतक परिवार गन्ने की खेती करता था और किसी करीबी ने आपसी रंजिस के चलते
घटना को अंजाम दिया होगा।  फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर
एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर है और जांच जारी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner