Breaking News

मलाइका अरोड़ा की इस दिसंबर होगी शादी:

post

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तलाक के कुछ समय बाद इन दोनों ने रिश्ते को पब्लिक किया था, जिसे जान फैन्स काफी खुश हुए थे। हालांकि, तभी से इस कपल की सगाई से लेकर शादी तक को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स आना शुरू हो गईं। खासतौर से जब भी बीटाउन का कोई दूसरा सिलेब्रिटी कपल सात फेरे लेता, तब इस जोड़े के भी जल्द शादी करने की खबरें आ जातीं। इस बार भी जब ऐसा हुआ, तो परेशान अर्जुन ने ऐसा पोस्ट कर डाला जो भड़ास निकालने का काफी अच्छा तरीका है। और इसे तो कई मौकों पर रिश्तेदारों के सामने इस्तेमाल किया जा सकता है।
होने जा रही शादी!

ईटाइम्स के मुताबिक, एक बार फिर से अर्जुन और मलाइका की शादी से जुड़ी रिपोर्ट्स आईं, जिनमें दावा किया गया कि ये कपल इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी कर लेगा। इतना ही नहीं ये तक कहा गया कि मलाइका वेडिंग डे पर साड़ी पहनेंगीं। इसके बाद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे इन्हीं रूमर्स से जोड़कर देखा गया।
इस पोस्ट में एक्टर ने तंजभरे अंदाज में लिखा था 'मुझे ये जानकार अच्छा लगता है कि कैसे लोग मेरी जिंदगी के बारे में मुझसे भी ज्यादा जानते हैं।' इसके बाद उन्होंने लाफिंग इमोजी भी बनाई।
आम लोग भी नहीं इससे अछूते

अर्जुन-मलाइका ही क्या, बल्कि आम लोग भी इस तरह की गॉसिप्स से दूर नहीं रह पाते हैं। इस तरह की बातें करने वालों में न सिर्फ अनजान लोग बल्कि अपने तक शामिल होते हैं। ऑफिस से लेट आए तो शक की नजरों से देखा जाता है, देर तक बात करो तो रिलेशनशिप गॉसिप्स उड़ा दी जाती हैं, जरा सा पेट निकले तो लड़की को प्रेगनेंट घोषित कर दिया जाता है, पति-पत्नी एक-दूसरे को टाइम न दे पा रहे हों, तो उनके बीच झगड़ा होने की बात उड़ा दी जाती है। ऐसे ही न जाने कितने उदाहरण आपको अपने आसपास ही मिल जाएंगे।
न पड़ने दें फर्क

अर्जुन कपूर एक बात को दिल से फॉलो करते हैं और वो है कि इस तरह की बातों का खुद पर फर्क न पड़ने देना। उनका लेटेस्ट पोस्ट भी इसी का सबूत देता है। लोगों ने उनके और उनकी रिलेशनशिप के बारे में क्या-क्या नहीं कहा, लेकिन इस एक्टर ने कभी भी इन्हें हावी नहीं होने दिया। बल्कि समय-समय पर वो इन गॉसिप्स पर खुद ही चुटकी लेते दिखे। इस तरह का ऐटिट्यूड अगर रखा जाए, तो व्यक्ति खुद को नकारात्मक सोचने और दबाव में आने से रोक सकता है।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबर उड़ते ही मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं ऐसी फोटोज, जिन्हें देख लगा 'इस बाला को कौन छोड़ना चाहेगा'

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner