OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलैक की डेब्यू फिल्म:

post

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 14 की विजेता रहीं लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक अर्ध के साथ फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में रूबीना चर्चित कलाकार राजपाल यादव के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि, रूबीना की डेब्यू फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।
अर्ध का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। फिल्म में राजपाल और रूबीना के अलावा हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का प्रीमियर 10 जून को जी5 पर किया जाएगा। फिल्म की कहानी के केंद्र में छोटे शहर का लड़का शिवा (राजपाल यादव) है, जो बेहतरीन थिएटर एक्टर होने के बावजूद सपनों के शहर मुंबई में एक एक्टर बनने के लिए संघर्ष करता है। ऐसे में अब शहर में रहने, खाने और कमाने के लिए, वह अपनी पत्नी (रूबीना दिलैक) की मदद से एक ट्रांसजेंडर (पार्वती) होने का दिखावा करता है और लोकल ट्रेनों और मुंबई के सिग्नल्स पर पैसे मांगता है। यह ड्रीम सिटी में एक सपने देखने वाले की कहानी है, जो यह पता लगाने के लिए आगे बढ़ता है कि क्या वह अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब हो पाएगा या उसके सपने मुंबई के इस तेज रफ्तार जिंदगी के बीच कुचल दिए जाते हैं।
इस फिल्म का वॉइस-ओवर बेहतरीन अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया है। गानों को सोनू निगम, अरमान मलिक, पलक मुच्छल, रेखा भारद्वाज, रूबीना दिलैक, दिव्या कुमार, पैरी जी और अमित मिश्रा ने आवाज दी है। इस फिल्म में कुल 6 गाने हैं, जिन्हें फिल्म के लेखक-निर्देशक पलाश मुच्छल ने कंपोज किया हैं। पलाश ने कहा, "अर्ध मुंबई में सपने देखने वाले तकरीबन हर शख्स की कहानी है और हमने फिल्म को जितना हो सका उतना रिएलिटी के करीब रखने की कोशिश की है। यह कुछ ऐसा है, जिससे बहुत सारे लोग जुड़ेंगे, क्योंकि यह लोगों की कहानी है।"
राजपाल यादव ने कहा, ''अर्ध उन लोगों की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात संघर्ष करते हैं। शिव और पार्वती उन सर्वाइवर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे देश में ऐसे लाखों शिव और पार्वती हैं, जो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह उनकी कहानी है, और मैं इसे बताते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" रुबीना दिलैक ने कहा, "मैंने एक खाली स्लेट के साथ कदम रखा है, और मैं पलाश जैसे दूरदर्शी और राजपाल सर जैसे प्रतिभाशाली सह-कलाकार के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने के साथ सुरक्षित महसूस कर रही हूं।''

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner