Breaking News

News raipur:: आज भी अंधड़ के साथ होगी बारिश:

post

 रायपुर । दोपहर की तपिश के बाद
बुधवार शाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ
क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश भी हुई। मौसम विभाग का कहना है
कि गुरुवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में मौसम का रुख इस प्रकार ही
रहेगा। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश होगी और अधिकतम तापमान में
गिरावट का दौरा शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज
अभी कुछ दिन इसी प्रकार ही रहेगा। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के बस्तर
संभाग में उल्लेखनीय गिरावट और दूसरे क्षेत्रों में विशेष बदलाव नहीं रहा।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी (अजुर्नी) बलौदाबाजार में 42.7
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को
राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्र आंशिक मेघमय रहेंगे।
अभी कुछ दिन प्रदेश का मौसम इस प्रकार ही रहेगा। केरल में 27 मई तक दक्षिण
पश्चिम मानसून आने की संभावना और प्रबल हो गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner