Breaking News

News Raipur:: तीरंदाजी प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:

post

 रायपुर । राज्य स्तरीय अंडर-9 और
अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें
कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, चरोदा, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा, बिलासपुर
समेत अन्य जिलों के लगभग प्रदेश के 110 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। इसमें
चयनित तीरंदाज आगामी 23 से 31 मई हैदराबाद में आयोजित नेशनल तीरंदाजी
प्रतियोगिता में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार अंडर-9 तीरंदाजी
प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 15 तिरंदाजों ने भाग लिया, जिसमें से
चयनित पांच बच्चे इंडियन वर्ग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी
तरह अंडर-14 में पूरे प्रदेश से 100 तीरंदाज 20 कोच मैनेजर सम्मिलित हुए। इसमें
भी 24 तीरंदाज रिकर्वे, कंपाउंड एवं इंडियन वर्ग में आठ तीरंदाज विजयी
रहे, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग
द्वारा अंडर-9 और 14 के बच्चों के लिए अनुदान का कोई प्रविधान नहीं है,
इसलिए तीरंदाज स्वयं के व्यय से खेलने जाएंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner